Home क्रिकेट Hardik Pandya की होने वाली है मैदान पर वापसी! जानें किस सीरिज...

Hardik Pandya की होने वाली है मैदान पर वापसी! जानें किस सीरिज में खेलते हुए आएंगे नजर?

Hardik Pandya को ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ इंडिया-ए की वनडे टीम में चुना गया है। जानिए सीरीज की तारीखें, टीम की कप्तानी और हार्दिक के खेलने पर क्या है बड़ा अपडेट।

Hardik Pandya

Hardik Pandya News: भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की मैदान पर वापसी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। लंबे समय से क्रिकेट से दूर चल रहे हार्दिक को ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम में जगह दी गई है। हार्दिक इस समय बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे हैं। ऐसे में राष्ट्रीय टीम में लौटने से पहले इंडिया-ए के साथ खेलना उनके लिए फिटनेस परखने का अहम मौका होगा। हालांकि, उनके खेलने पर अभी पूरी तरह मुहर नहीं लगी है।

फिटनेस रिपोर्ट तय करेगी हार्दिक खेलेंगे या नहीं

बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया-ए के भारत दौरे के लिए मल्टी-डे और वनडे दोनों टीमों का ऐलान किया है। हार्दिक को सिर्फ वनडे टीम में शामिल किया गया है। तीन मैचों की यह सीरीज 6 अक्टूबर से शुरू होगी, जबकि दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर और तीसरा 11 अक्टूबर को खेला जाएगा। बीसीसीआई ने साफ किया है कि हार्दिक की उपलब्धता उनकी फिटनेस रिपोर्ट पर निर्भर करेगी। यानी टीम में चयन होने के बावजूद अंतिम फैसला फिटनेस क्लीयरेंस के बाद ही होगा। यह सीरीज हार्दिक की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

ऋतुराज संभालेंगे वनडे टीम की कमान

ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ वनडे टीम की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंपी गई है, जबकि देवदत्त पडिक्कल उपकप्तान होंगे। टीम में साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, कुमार कुशाग्र, निशांत सिंधु, विप्रज निगम, अर्शिन कुलकर्णी और नमन धीर जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं। विकेटकीपर के तौर पर कुमार कुशाग्र और प्रभसिमरन सिंह को चुना गया है। हार्दिक के अलावा तेज गेंदबाजी विभाग में अरशद खान, गुरजापनीत सिंह और यश ठाकुर जैसे नाम हैं। इस टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा संतुलन नजर आ रहा है।

पुडुचेरी में होंगे मुकाबले, मल्टी-डे टीम की कमान पडिक्कल के पास

ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ भारत में दो मल्टी-डे और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। मल्टी-डे सीरीज की शुरुआत 22 सितंबर से होगी और दोनों मुकाबले पुडुचेरी में खेले जाएंगे। इस टीम की कप्तानी देवदत्त पडिक्कल और उपकप्तानी साई सुदर्शन करेंगे। एन जगदीसन और कुमार कुशाग्र विकेटकीपर के तौर पर टीम में हैं। अब सभी की नजर अक्टूबर में होने वाली वनडे सीरीज पर रहेगी, जहां हार्दिक की फिटनेस सबसे बड़ा आकर्षण होगी। अगर वह फिटनेस क्लीयरेंस हासिल कर लेते हैं और ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ मैदान पर उतरते हैं, तो यह उनकी भारतीय टीम में वापसी के लिए महत्वपूर्ण संकेत होगा।

Read More-खौफनाक रात: हिमाचल के इन जिलों में सूरज ढलते ही क्यों सूनी हो जाती हैं गलियां? जानिए क्या है रहस्यमयी ‘डगयाली’ का सच

Exit mobile version