Home क्रिकेट एशिया कप में पाकिस्तानी खिलाड़ी के जूते की क्यों हो रही चर्चा?...

एशिया कप में पाकिस्तानी खिलाड़ी के जूते की क्यों हो रही चर्चा? विराट कोहली से है खास कनेंक्शन

महिला एशिया कप में पाकिस्तान की खिलाड़ी विराट कोहली के ब्रांड One8 के जूते पहने नजर आईं। नाशरा संधू के शानदार प्रदर्शन से पाकिस्तान ने हांगकांग को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।

virat kohli

महिला एशिया कप में पाकिस्तान ने हांगकांग को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली, लेकिन मैच के बाद चर्चा सिर्फ जीत की नहीं हुई। पाकिस्तान की कुछ खिलाड़ी भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के ब्रांड One8 के जूते पहने मैदान पर नजर आईं। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। खास तौर पर पाकिस्तान की स्पिनर नाशरा संधू के जूते लोगों का ध्यान खींच रहे हैं।

नाशरा संधू ने मचाया धमाल

मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 143 रन बनाए। शवाल जुल्फिकार ने टीम के लिए 47 रनों की अहम पारी खेली। जवाब में हांगकांग की टीम पाकिस्तान की गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और सिर्फ 71 रन पर ऑलआउट हो गई। नाशरा संधू ने महज 7 रन देकर 6 विकेट झटके और पाकिस्तान को 72 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

One8 के जूते पहनकर मैदान पर उतरीं

नाशरा संधू के One8 के जूते पहनकर खेलने की तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है। विराट कोहली से जुड़ा यह ब्रांड खेल और फिटनेस से जुड़े प्रोडक्ट्स के लिए जाना जाता है। क्रिकेटरों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए इन जूतों को लेकर भारतीय क्रिकेट फैंस के बीच भी काफी दिलचस्पी देखने को मिलती है। ऐसे में पाकिस्तान की खिलाड़ी का इन्हें पहनकर मैदान पर उतरना चर्चा का विषय बन गया है।

सेमीफाइनल में श्रीलंका से भिड़ेगा पाकिस्तान

पाकिस्तान अब महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में श्रीलंका का सामना करेगा। श्रीलंका ने ग्रुप बी में अपने तीनों मुकाबले जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया है। वहीं भारत पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुका है। भारत के सामने कौन सी टीम होगी, इसका फैसला बांग्लादेश और यूएई के मुकाबले के बाद होगा। इस मैच की विजेता टीम सेमीफाइनल में भारत से भिड़ेगी।

Read More-‘पुलिस छात्रों को परेशान करने में बिजी…’, अभिजीत दीपके के इस बयान से मचा हड़कंप

Exit mobile version