उत्तर प्रदेश के कानपुर में प्यार और धोखे का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। अनवरगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले मोहम्मद इरफान ने व्यापार के सिलसिले में थाईलैंड की रहने वाली एक महिला अपसॉर्न को अपने प्रेम जाल में फंसाया। आरोपी ने बिजनेस के नाम पर महिला से लगभग 13 लाख रुपये ले लिए। हालांकि, पीड़िता का आरोप है कि इरफान ने कुल 47 से 57 लाख रुपये तक की ठगी की है। इन पैसों से आरोपी ने दिल्ली और लखनऊ से 21 लाख रुपये की कावासाकी निंजा-10R और 34 लाख रुपये की बीएमडब्ल्यू 1000 जैसी बेहद महंगी सुपरबाइक्स खरीदी थीं, जिन्हें वह बाद में बेच चुका था।
आरोपी इरफान का अजीब कबूलनामा और दो शादियों का सच
जब पुलिस ने शिकंजा कसते हुए आरोपी इरफान को गिरफ्तार किया, तो उसने पूछताछ में बेहद अजीब और चौंकाने वाला बयान दिया। इरफान ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए कहा कि उसके धर्म में दो शादियां करना जायज है, इसलिए उसने थाईलैंड में भी शादी कर ली थी। उसने यह भी माना कि उसने अपसॉर्न से अपनी पहली पत्नी और तीन बच्चों का बात पूरी तरह छिपाई थी। आरोपी ने बेबाकी से कहा कि उसने सोचा था कि वह बाद में सच बता देगा, लेकिन उसे जरा भी अंदाजा नहीं था कि वह महिला अचानक भारत चली आएगी और सारा सच सबके सामने आ जाएगा।
सच्चाई सामने आने पर भड़की थाई पीड़िता
मामले में उस वक्त नया मोड़ आया जब पुलिस थाने में आरोपी इरफान और पीड़िता अपसॉर्न को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई। बौद्ध धर्म से ताल्लुक रखने वाली थाई महिला का गुस्सा फूट पड़ा। उसने रोते हुए सवाल किया कि उसके धर्म में दो शादियां मान्य नहीं हैं, फिर इरफान ने उसके साथ इतना बड़ा छल और विश्वासघात क्यों किया? जब पीड़िता को अनवरगंज के दलेल पुरवा स्थित इरफान के घर पर उसकी पहली पत्नी और बच्चों के बारे में पता चला, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। महिला खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही थी।
मारपीट, जबरन हिजाब और धर्म परिवर्तन का दबाव
पीड़िता ने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाते हुए बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि जब उसने इरफान के धोखे का विरोध किया, तो आरोपी ने उसके मुंह पर जबरन हिजाब पहनाया और धमकी दी कि मुस्लिम धर्म अपनाने पर ही वह दोबारा निकाह करेगा। जब पीड़िता ने अपने पैसे वापस मांगे, तो इरफान, उसके पिता चांद और दोस्त रेहान ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और गालियां देते हुए घर से बाहर भगा दिया। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और इस सनसनीखेज मामले के हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है।
Read more-75 की उम्र में नाना पाटेकर ने दुनिया को कहा अलविदा, अचानक हुआ था सीने में तेज दर्द
