Home खेल दिल्ली में डॉक्टरों ने किया स्वास्थ्य मंत्रालय का घेराव, कांग्रेस बोली-महिलाओं की...

दिल्ली में डॉक्टरों ने किया स्वास्थ्य मंत्रालय का घेराव, कांग्रेस बोली-महिलाओं की सुरक्षा किसके भरोसे?

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की घटना पर बीजेपी के विरोध प्रदर्शन के दौरान सीजीओ कॉम्प्लेक्स के बाहर बीजेपी नेताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई।

Kolkata Dr Rape Case

Kolkata Dr Rape Case: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ रेप के बाद हत्या का मामला गरमाता ही जा रहा है। महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या के मामले को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है।कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की घटना पर बीजेपी के विरोध प्रदर्शन के दौरान सीजीओ कॉम्प्लेक्स के बाहर बीजेपी नेताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई।

डॉक्टर्स ने किया स्वास्थ्य मंत्रालय का घेराव

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या के मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। देशभर के अस्पतालों में डॉक्टर्स ने प्रदर्शन किया है। दिल्ली भर के रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने निर्माण भवन तक संयुक्त विरोध मार्च निकाला है। यहां पर प्रदर्शनकारी डॉक्टर्स ने स्वास्थ्य मंत्रालय का घेराव किया है। बताया गया है कि तीन से पांच हजार डॉक्टर्स पहुंचने वाले है। वही इस मामले पर भाजपा लगातार ममता बनर्जी पर तंज कस रही है।

महिलाओं की सुरक्षा किसके भरोसे- प्रियंका गांधी

वही इस घटना पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का भी बयान सामने आया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि,’कोलकाता, बिहार, उत्तराखंड और यूपी में महिलाओं के साथ हुई क्रूरताओं ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस समय देश भर की महिलाएं दुख और गुस्से में हैं।जब भी ऐसी घटनाएं होती हैं तो देश की महिलाएं देखती हैं कि सरकारें क्या कर रही हैं? उनकी बातों और उपायों में कितनी गंभीरता है? जहां भी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सख्त संदेश देने की जरूरत हुई, वहां आरोपियों को बचाने की कोशिशें की गईं…।’ वही इस मामले पर भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा ‘कोलकाता हाई कोर्ट को पश्चिम बंगाल सरकार और पुलिस पर कोई भरोसा नहीं है इसीलिए जांच सीबीआई को सौंप गई है। ममता बनर्जी घटना की जिम्मेदारी कब लेंगी? वह अपना इस्तीफा कब देंगी? ममता बनर्जी के पास मुख्यमंत्री बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।’

READ MORE-भारत माता की जयकारों से गूंज उठा UP का ये श्मशान घाट, फहराया गया तिरंगा

Exit mobile version