Home दुनिया ईरान जंग के बीच पाकिस्तान का बड़ा दांव! सऊदी में तैनात फाइटर...

ईरान जंग के बीच पाकिस्तान का बड़ा दांव! सऊदी में तैनात फाइटर जेट्स—क्या शुरू होने वाली है नई लड़ाई?

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में F-16 और JF-17 फाइटर जेट्स तैनात किए। जानिए इस बड़े फैसले के पीछे की रणनीति और क्या बढ़ेगा मिडिल ईस्ट में तनाव।

पाकिस्तान

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान ने एक बड़ा रणनीतिक कदम उठाया है। सऊदी अरब में अपने अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों और सैन्य संसाधनों की तैनाती कर पाकिस्तान ने संकेत दे दिया है कि वह इस क्षेत्रीय संघर्ष में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार है। सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान ने सऊदी अरब के ढाहरान स्थित किंग अब्दुल अजीज एयरबेस पर अपने JF-17 फाइटर जेट्स की स्क्वाड्रन तैनात की है। यह एयरबेस पर्शियन गल्फ के बेहद करीब है और ईरान की सीमा से लगभग 220 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस तैनाती को सीधे तौर पर ईरान से संभावित खतरे के जवाब के रूप में देखा जा रहा है।

सिर्फ फाइटर जेट नहीं, हाईटेक सिस्टम भी तैनात

पाकिस्तान ने केवल लड़ाकू विमान ही नहीं भेजे, बल्कि अपनी एयरफोर्स की ताकत बढ़ाने के लिए Saab-2000 एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (AWACS) भी सऊदी में तैनात किया है। यह एक ऐसा आधुनिक विमान है जो दुश्मन के मिसाइल और हवाई हमलों को पहले ही डिटेक्ट कर सकता है और उनके कम्युनिकेशन सिस्टम को जाम करने में सक्षम है। इसके साथ ही 20 से ज्यादा प्रशिक्षित पायलटों को भी तैनात किया गया है, जो जरूरत पड़ने पर सऊदी के F-15 ईगल लड़ाकू विमानों को भी ऑपरेट कर सकते हैं। सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए पाकिस्तान ने एंटी-ड्रोन सिस्टम भी लगाया है, जिससे संभावित ड्रोन हमलों को रोका जा सके।

जमीनी मोर्चे पर भी बढ़ाई ताकत

हवाई ताकत के साथ-साथ पाकिस्तान ने जमीन पर भी अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा दी है। जानकारी के अनुसार, पाकिस्तानी सेना की 25वीं मैकेनाइज्ड डिवीजन की दो ब्रिगेड—19वीं और 13वीं—को सऊदी अरब और यमन सीमा के पास तैनात किया गया है। इन ब्रिगेड्स में करीब 13 हजार सैनिक शामिल हैं, जो रेगिस्तानी युद्ध में माहिर माने जाते हैं। अगर यमन में सक्रिय हूती विद्रोही फिर से सऊदी अरब पर हमला करते हैं, तो ये सैनिक सीधे मोर्चा संभाल सकते हैं। इस तैनाती से साफ है कि पाकिस्तान केवल हवाई ही नहीं, बल्कि जमीनी युद्ध के लिए भी पूरी तैयारी में है।

आखिर क्यों बदला पाकिस्तान का रुख?

सबसे बड़ा सवाल यही है कि पाकिस्तान ने अचानक इतना बड़ा फैसला क्यों लिया? सूत्रों के मुताबिक, इसके पीछे आर्थिक और कूटनीतिक दबाव बड़ी वजह है। सऊदी अरब लंबे समय से रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान से सैन्य सहयोग की मांग कर रहा था, लेकिन पाकिस्तान टालमटोल कर रहा था। हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात द्वारा पाकिस्तान को दी गई 3.5 बिलियन डॉलर की वित्तीय मदद के बाद हालात बदले। इसके बाद पाकिस्तान ने सऊदी से भी आर्थिक सहयोग मांगा और जल्द ही अपनी सेना और फाइटर जेट्स की तैनाती शुरू कर दी। इस घटनाक्रम के बाद सऊदी के वित्त मंत्री का इस्लामाबाद दौरा भी हुआ, जिससे साफ संकेत मिलते हैं कि यह तैनाती केवल सुरक्षा नहीं, बल्कि आर्थिक और रणनीतिक समझौते का हिस्सा भी है। अब यह देखना अहम होगा कि यह कदम क्षेत्र में शांति बनाए रखेगा या किसी बड़े संघर्ष की शुरुआत करेगा।

Read More-“मुझे परवाह नहीं…” बातचीत फेल होते ही ट्रंप का बड़ा बयान, क्या अब बढ़ेगा टकराव या शुरू होगा नया दबाव खेल?

 

Exit mobile version