Home UP यूपी होमगार्ड भर्ती का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड, अब फिजिकल...

यूपी होमगार्ड भर्ती का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड, अब फिजिकल में होगा असली इम्तिहान!

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने जारी किया होमगार्ड परीक्षा का रिजल्ट। 41,424 पदों की रेस में कौन हुआ पास और कौन हुआ फेल? यहाँ जानिए अपना स्कोरकार्ड चेक करने का तरीका और फिजिकल टेस्ट की पूरी डिटेल।

UP Home Guard Result 2026

UP Home Guard Result 2026: उत्तर प्रदेश के उन लाखों युवाओं का इंतजार अब खत्म हो गया है जो खाकी वर्दी पहनने का सपना संजोए बैठे थे। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी होमगार्ड भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा के परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिए हैं। इस बार सरकार इस प्रक्रिया के जरिए कुल 41,424 खाली पदों को भरने जा रही है। आपको बता दें कि इस भर्ती को लेकर प्रदेश के युवाओं में इस कदर दीवानगी थी कि कुछ हजार पदों के लिए लाखों की संख्या में फॉर्म भरे गए थे। 25 से 27 अप्रैल तक तीन दिनों तक चली इस परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए पुलिस प्रशासन को हर जिले में अलर्ट पर रखा गया था। अब रिजल्ट आने के बाद योग्य उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है।

स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का ये है सबसे आसान तरीका

लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अब बिना किसी देरी के बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना-अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको वेबसाइट के होमपेज पर दिख रहे रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद खुले नए पेज पर उम्मीदवार को अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। सबमिट बटन दबाते ही आपका पूरा रिजल्ट सामने आ जाएगा। स्कोरकार्ड डाउनलोड करते समय अभ्यर्थी अपना नाम, परीक्षा में मिले कुल अंक, विषयवार नंबर और अपनी कैटेगरी के हिसाब से तय की गई कटऑफ को अच्छे से जांच लें, ताकि आगे कोई तकनीकी समस्या न आए।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की बाधा: एक भी कागज छूटा तो होंगे बाहर

लिखित परीक्षा पास करना तो इस सफर की सिर्फ शुरुआत है, असली चुनौती तो अब शुरू होने जा रही है। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि जिन अभ्यर्थियों का नाम इस लिस्ट में आया है, उन्हें अब सबसे पहले डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (दस्तावेज जांच) के दौर से गुजरना होगा। इस चरण में उम्मीदवार के शैक्षणिक प्रमाणपत्रों, जाति प्रमाणपत्र, आयु और निवास प्रमाण पत्र की बारीकी से जांच की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि अगर किसी के दस्तावेजों में कोई विसंगति या फर्जीवाड़ा पाया गया, तो उसका चयन तुरंत निरस्त कर दिया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थी अपने सभी जरूरी कागजात अभी से संभालकर फाइल में रख लें।

फिजिकल टेस्ट की वो कड़ी शर्त, जिसने बढ़ा दी है धड़कनें

दस्तावेजों की जांच के ठीक बाद उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के कड़े इम्तिहान से गुजरना होगा। मैदान पर होने वाली यह दौड़ इतनी आसान नहीं होने वाली है, क्योंकि इसके नियम बेहद सख्त हैं। पुरुष उम्मीदवारों को जहाँ 28 मिनट के भीतर 4.8 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी, वहीं महिला उम्मीदवारों को 16 मिनट में 2.4 किलोमीटर की रेस लगानी होगी। इस दौड़ को क्वालिफाई करने के बाद ही उनका शारीरिक मानक परीक्षण (हाइट और चेस्ट की नाप) किया जाएगा। इन दोनों चरणों में पास होने वाले अभ्यर्थियों का अंत में एक मेडिकल टेस्ट होगा, जिसके बाद ही अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी।

Read More-श्री अकाल तख्त के सामने झुकेंगे AAP के मंत्री-विधायक! CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, कहा- हर फैसला होगा मंजूर

Exit mobile version