Home UP ‘ये घटना बहुत वीभत्स है…’ महिला डॉक्टर रेप-मर्डर केस पर हाई कोर्ट...

‘ये घटना बहुत वीभत्स है…’ महिला डॉक्टर रेप-मर्डर केस पर हाई कोर्ट ने जताया अफसोस

इस घटना पर कोलकाता हाईकोर्ट ने भी मंगलवार को अफसोस जताते हुए इस घटना को बहुत ही वीभत्स बताया है। वहीं हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के सीएम ममता बनर्जी से भी सवाल किया है।

up news

Kolkata news: कोलकाता के आईजी मेडिकल कॉलेज की ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना के बाद पूरे देश में आक्रोश फैल गया है मेडिकल कॉलेज से लेकर तमाम स्टाफ ने हड़ताल कर प्रदर्शन कर रहे हैं। महिला डॉक्टर के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। वही इस घटना पर कोलकाता हाईकोर्ट ने भी मंगलवार को अफसोस जताते हुए इस घटना को बहुत ही वीभत्स बताया है। वहीं हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के सीएम ममता बनर्जी से भी सवाल किया है।

रेप और हत्याकांड की घटना पर हाई कोर्ट ने जताया दुख

हाई कोर्ट ने आज दाखिल की गई याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए प्रदर्शनकारियों के लिए कहा कि, इस तरह की निर्मम घटना पर लोगों को ऐसी भावनाएं व्यक्त करना जायज है। सनी के दौरान पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से सवाल करते हुए पूछा कि इस मामले में क्या किया जा रहा है प्रदर्शनकारियों को सरकार क्या आश्वासन दे रही है। हम प्रेस को रोक नहीं सकते… आप प्रदर्शनकारियों को क्या आश्वासन दे सकते हैं? वो लोग आहत हुए हैं यह घटना बहुत ही विभत्स है। डॉक्टरों का इस तरह कोर्ट में अपनी भावनाएं व्यक्त करना जायज है।’ वही कोर्ट ने प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष को लेकर भी सवाल किया कहा कि वह कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष को बचा क्यों रही हैं। सरकार उन्हें किसी और कॉलेज का प्रिंसिपल कैसे नियुक्त कर सकती है, जबकि वह पहले ही इस मामले में नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा दे चुकी हैं।’

प्रिंसिपल ने लिया था इस्तीफा

आपको बता दे डाॅ. संदीप घोष ने इस घटना के बाद सोमवार को इस्तीफा दे दिया था। लेकिन उन्हें कोलकाता नेशनल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का प्रिंसिपल नियुक्त कर दिया गया। आपको बता दे इस घटना के बाद पूरे देश में सभी डॉक्टर हड़ताल पर हैं और ट्रेनी डॉक्टर के साथ न्याय की मांग कर रहे हैं।

Read More-आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया गया अखिलेश यादव का करीबी नवाब सिंह, सपा नेता पर लगा रेप का आरोप

Exit mobile version