मोबाइल नंबर इस्तेमाल करने वालों के लिए अपने नाम पर जारी SIM कार्ड की जानकारी रखना जरूरी है। दूरसंचार विभाग की व्यवस्था के मुताबिक, किसी व्यक्ति के नाम पर जारी मोबाइल कनेक्शन का गलत इस्तेमाल होने पर मामला जांच के दायरे में आ सकता है। खास तौर पर फर्जी दस्तावेज, धोखाधड़ी या किसी दूसरे व्यक्ति की पहचान का इस्तेमाल करके SIM हासिल करना कानून के तहत कार्रवाई का कारण बन सकता है। Telecommunications Act, 2023 में टेलीकॉम पहचान से छेड़छाड़ और धोखाधड़ी या प्रतिरूपण के जरिए SIM हासिल करने जैसे मामलों के लिए तीन साल तक की जेल या 50 लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है।
दूसरे को अपने नाम का नंबर देना पड़ सकता है भारी
अगर आपके नाम पर कोई ऐसा मोबाइल नंबर चल रहा है जिसे आपने खुद इस्तेमाल के लिए जारी नहीं कराया है, तो उसकी जानकारी लेना जरूरी है। Sanchar Saathi की सुविधा से मोबाइल यूजर्स अपने नाम पर जारी कनेक्शनों की जानकारी देख सकते हैं और किसी अनजान या फर्जी कनेक्शन की रिपोर्ट कर सकते हैं। विभाग पहले भी ऐसे मामलों में संदिग्ध मोबाइल कनेक्शनों की जांच और री-वेरिफिकेशन की कार्रवाई करता रहा है। इसलिए किसी दोस्त, रिश्तेदार या अन्य व्यक्ति को अपने नाम पर SIM लेकर देना और उसकी गतिविधियों पर नजर न रखना परेशानी खड़ी कर सकता है।
1 मिनट में ऐसे चेक करें अपने नाम के SIM
अपने नाम पर जारी मोबाइल कनेक्शन जांचने के लिए Sanchar Saathi पोर्टल या उसके मोबाइल ऐप की ‘Know Mobile Connections in Your Name’ सुविधा का इस्तेमाल किया जा सकता है। यहां यूजर अपने नाम से जुड़े मोबाइल कनेक्शन देख सकता है। अगर सूची में ऐसा नंबर दिखाई देता है जिसे आपने नहीं लिया है या अब इस्तेमाल नहीं करते, तो उसे रिपोर्ट करने की सुविधा भी उपलब्ध है। Sanchar Saathi का इस्तेमाल खोए या चोरी हुए फोन को ब्लॉक करने और मोबाइल हैंडसेट की genuineness जांचने के लिए भी किया जा सकता है।
Read more-सलवार उतारने की कोशिश पर हाई कोर्ट के फैसले से SC नाराज, CJI बोले- ‘आरोपी को सुने बिना…’
