Surya Grahan 2023: इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023, शनिवार के दिन लगने जा रहा है। इस दिन गर्भवती महिलाओं को ख़ास तौर पर ख्याल और ध्यान रखने की आवश्यकता है। सूर्य ग्रहण के वक्त प्रेग्नेंट महिलाओं को अपने बच्चे को सूर्य की किरणों से बचा कर रखना चाहिए। जब ग्रहण पड़े तब गर्भवती महिलाएँ भूलकर भी घर के बाहर नहीं जाना चाहिए। पुराणों के अनुसार ग्रहण के समय यदि प्रगनेंट महिलाएं घर के बाहर जाती है तो होने वाले बच्चे पर ग्रहण का असर पड़ सकता है जोकि बच्चे के लिए अच्छा नहीं होता है।
गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय खाना पिना नहीं चाहिए। माना जाता है कि ग्रहण के समय कुछ भी खाना वर्जित होता है। इसीलिए इस बात विशेष ख्याल रखें और ग्रहण के दौरान कुछ भी ना खाएं। ग्रहण के दौरान किसी भी नुकीली चीज का प्रयोग ना करें। माना जाता है ऐसा करने से बच्चे पर गलत असर पड़ता है। इसीलिए ग्रहण के दौरान इन सब चीजों को अपने से दूर ही रखें। ग्रहण के दौरान सोना भी नहीं चाहिए। प्रेग्नेंट महिलाओं को इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि ग्रहण के दौरान सोना वर्जित बताया गया है। इसीलिए ग्रहण के समय सीधे बैठना चाहिए। ग्रहण के दौरान लेटना भी नहीं चाहिए।
सूर्य ग्रहण के दौरान इस बात का पूरा ध्यान रखें आप अपने घर के अंदर सुरक्षित रहें, सूर्य की किरणों को अपने या अपने होने वाले बच्चे से दूर ही रखें, इसके लिए अपने पेट पर गेरु का इस्तेमाल कर सकते हैं। गेरु आपकी और आपके बच्चे की सूर्य की किरणों से भी रक्षा करता है।