Home Lifestyle Health पेट की चर्बी को करना है कम तो पीयें ये मैजिक पानी,...

पेट की चर्बी को करना है कम तो पीयें ये मैजिक पानी, कुछ दिनों में ही देखिए हैरतअंगेज परिणाम

काफी लोगों के पेट पर चर्बी रहती है। पेट पर चर्बी मोटापे से अधिक घातक मानी जाती है। हालांकि लोग इसे अनदेखा कर देते हैं, उन्हें लगता है कि पेट पर जो चर्बी है वो केवल मामूली है। पेट पर जमी चर्बी जल्दी जाती भी नहीं। इससे कई प्रकार की मेटाबोलिक परेशानी होती है।

Magic Water Reduces Belly Fat: काफी लोगों के पेट पर चर्बी रहती है। पेट पर चर्बी मोटापे से अधिक घातक मानी जाती है। हालांकि लोग इसे अनदेखा कर देते हैं, उन्हें लगता है कि पेट पर जो चर्बी है वो केवल मामूली है। पेट पर जमी चर्बी जल्दी जाती भी नहीं। इससे कई प्रकार की मेटाबोलिक परेशानी होती है। पेट पर बढ़ी चर्बी से दिल की बीमारी, डायबिटीज और जोड़ों में दर्द की समस्या सबसे अधिक रहती है। इसलिए पेट की चर्बी को खत्म करना बेहद जरूरी है। हालांकि पेट की चर्बी को खत्म करने के लिए डाइट, कसरत और लाइफस्टाइल के साथ-साथ डेडिकेशन की भी आवश्यकता होती है। मगर कुछ ऐसे मैजिक चीज भी हैं जिनकी वजह से आप पेट की चर्बी को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

शहद और दालचीनी वजन कम करने के लिए मैजिक चीज है। इसमें कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो पेट की चर्बी को धीरे-धीरे कम कर देता है। इसके कारण मेटाबोलिज्म बूस्ट होता है। शहद का काम होता है कि यह भूख पर लगाम लगाता है।
अध्ययन के अनुसार दालचीनी में पाए जाने वाला कंपाउड फैट को तेजी से बर्न करने के लिए जाना जाता है। इसमें यदि शहद मिला दें यह सोने में सुहागा माना जाता है। दालचीनी में एंटी-इंफ्लामेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते है। ये चीजें अधिक लाभ दिलाते हैं। दालचीनी में ऐसा गुण होता जो हाई कैलोरी या हाई फैट वाले फूड खाने से जो नुकसान होता है, उसके प्रभाव को काफी हद तक कम कर देता है। अध्ययन के अनुसार दालचीनी ऑवरऑल वेट को कम करता है।
इस मैजिक पानी का प्रयोग करने के लिए सबसे पहले दो गिलास पानी में दालचीनी के दो टुकड़े को डाल दीजिए। इसके बाद इसे ब्यॉल कर दीजिए। इसे पानी को आधा रह जाने तक उबालते रहे। इसके बाद इसे उतार दें और ठंडा होने के लिए रख दें। जब गुनगुना रह जाए तो इसमें एक चम्मच शहद डाल दीजिए और इसका सेवन कीजिए।

यदि आप दालचीनी वाले पानी में शहद के साथ नींबू का रस भी मिला देंगे तो यह और भी अधिक मेडिकेटेड हो जाएगा। इससे पाचन शक्ति भी ठीक रहेगी यानी यदि पेट की समस्या की वजह से गैस और ब्लॉटिंग है तो इसका भी इलाज इससे हो जाएगा। इस मैजिक पानी को डेली खाली पेट पीना चाहिए और कुछ ही दिनों में आपको फर्क महसूस होने लगेगा।

Exit mobile version