Home Lifestyle Health शकरकंद खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद, ये इन बीमारियों से करता...

शकरकंद खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद, ये इन बीमारियों से करता है बचाव

अब सर्दी की शुरुआत हो चुकी है। सर्दियों का सीजन आते ही लोगों की खान-पान और रहन-सहन में भी बहुत बदलाव नजर आने लगता है। इन दिनों बाजारों में सर्दी से जुड़े सामानों की बिक्री भी होने लगी है।

अब सर्दी की शुरुआत हो चुकी है। सर्दियों का सीजन आते ही लोगों की खान-पान और रहन-सहन में भी बहुत बदलाव नजर आने लगता है। इन दिनों बाजारों में सर्दी से जुड़े सामानों की बिक्री भी होने लगी है। सर्दी के सीजन में सेहतमंद माने जाने वाली शकरकंद (Sweet Potato) की और भी लोगों का रुझान नजर आ रहा है। आज हम आपको बताते है सेहत के लिए शकरकंद कितना फायदेमंद है।

स्वीट पोटैटो रूट वेजिटेबल है जिसके कई लाभकारी हैं। शकरकंद में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। साथ ही साथ कई प्रकार के विटामिन, मिनिरल्स और माइक्रो न्यूट्रेंट्स होते हैं जो हमारे शरीर के लिए काफी लाभकारी है। वहीं यदि स्वाद की बात की जाए तो यह है खाने में मीठा और स्वस्थ बनाने में भी बहुत कारगर साबित होती है। बता दें शकरकंद के रोजाना सेवन करने से वजन भी घटाया जा सकता है।

स्वीट पोटैटो वसा के मेटाबोलिज्म को काफी तेज करता है। इसके सेवन के बाद भूख कम लगती है और लंबे वक्त तक कुछ खाने की चाह नहीं होती। इसी वजह से शकरकंद वजन को कम करने में सहायता करता है। केवल इतना ही नहीं शकरकंद के सेवन से ब्लड शुगर भी नियंत्रित रहता है। इसे एक एनर्जी बूस्टर भी माना जाता है।सेहतमंद के साथ साथ शकरकंद को कच्चा खाने से ज्यादा लाभ दिखाई देता है। स्वीट पोटैटो में भरपूर मात्रा में फाइबर विटामिन होते है मगर ज्यादा खाने से नुकसान भी होता है हर रोज एक से दो ले सकते है।

शकरकंद प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स और फाइबर का एक अच्छा स्त्रोत होता है। शकरकंद को सेहत के लिए वरदान माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ स्टार्च, प्रोटीन, पोटेशियम, कॉपर, विटामिन ए, बी, सी और ई जैसे न्यूट्रिएंट्स भी पाए जाते हैं। शकरकंद में फैट और कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा बहुत ही कम होती है, जो इसे आलू की तुलना में अधिक हेल्दी बनाता है। ये शरीर के लिए हेल्थ टॉनिक का काम करता है।

Exit mobile version