Home देश आत्महत्या करने के लिए अटल सेतु से महिला ने लगाई छलांग, मसीहा...

आत्महत्या करने के लिए अटल सेतु से महिला ने लगाई छलांग, मसीहा बनकर चार पुलिसकर्मियों ने बचाई जान

टैक्सी चालक और कर यातायात पुलिसकर्मियों की सतर्कता और चपलता से 56 वर्षीय महिला की जान बचाई गई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है चार ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने मसीहा बनकर उस महिला की जान बचा ली है।

viral video

Mumbai Atal Seth: दक्षिण मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ने वाले समुद्री पुल पर महिला को बचाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जहां पर एक टैक्सी चालक और कर यातायात पुलिसकर्मियों की सतर्कता और चपलता से 56 वर्षीय महिला की जान बचाई गई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है चार ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने मसीहा बनकर उस महिला की जान बचा ली है।

सुसाइड करने के लिए महिला ने पुल से लगाई छलांग

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम करीब 7 बजे मुलुंड निवासी रीमा (56) मुकेश पटेल एक टैक्सी से अटल सेतु पहुंची और न्हावा की तरफ वाहन रोक दिया। वह सुसाइड क्रश बैरियर तक चली गई रेलिंग पर बैठ गई। तभी एक पुलिस गश्ती वाहन वहां रुकता है पुलिस को देखकर महिला अपना संतुलन खो बैठती है और वह गिरने लगती है। इस घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि रीमा मुकेश पटेल का शरीर लटक रहा था महिला की जान को खतरे में देखकर कर पुलिस ट्रैफिक कर्मी तुरंत भेज और रेलिंग पर चढ़ गए। पुलिसकर्मियों ने झुक कर उसे पकड़ा और उसे बचा लिया।

पुलिस को देखकर घबरा गई थी महिला

महिला की जान बचाने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मी ललित शिरसाठ,किरण मात्रे,यश सोनवणे,मयूर पाटिल शामिल है। पुलिस अधिकारी को महिला ने बताया कि, “पुलिस को अपने पास आते देखा वह घबराहट में अपना संतुलन खो बैठे।” वहीं पुलिस अधिकारी ने कहा पुलिस कर्मियों में से एक ने झुक कर उसे पकड़ लिया और उसे बचा लिया न्हावा शेवा पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Read More-महिला डॉक्टर रेप -मर्डर केस पर अखिलेश यादव ने किया ममता बनर्जी का बचाव, कहा-‘वो खुद महिला है दुख- दर्द समझती हैं’

Exit mobile version