उत्तरी इटली में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 57 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी 82 वर्षीय मां, ग्राजिला डालोग्लियो की मृत्यु के बाद प्रशासन को इसकी सूचना नहीं दी। इसके बाद उसने अपनी मां की पेंशन जारी रखने के लिए धोखाधड़ी की योजना बनाई। आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए मेकअप किया, नकली बाल लगाए और मां के कपड़े पहनकर सरकारी दफ्तर में पेंशन कार्ड के लिए आवेदन किया।
पहली कोशिश में अधिकारियों ने देखा अनियमितता
जब आरोपी ने आईकार्ड के लिए फोटो खिंचवाई, तो सरकारी अधिकारियों को शक हुआ। फोटो में दिखाई देने वाला चेहरा और पहले से मौजूद रिकॉर्ड मेल नहीं खा रहा था। अधिकारियों ने शख्स को दोबारा दफ्तर में बुलाया और वहां उसकी असली पहचान उजागर हुई। यह पूरी कोशिश धोखाधड़ी के रूप में सामने आई, क्योंकि व्यक्ति ने जानबूझकर अपनी मां की मौत की सूचना नहीं दी थी।
धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार
स्थानीय पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों के अनुसार, यह मामला पेंशन घोटाले का एक गंभीर उदाहरण है। आरोपी पर आरोप है कि उसने सरकारी दस्तावेजों में छेड़छाड़ करके अपनी मृत मां की पेंशन हड़पने की कोशिश की। मामले की जांच जारी है और अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की धोखाधड़ी की सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सरकारी धोखाधड़ी पर सख्त कार्रवाई का संदेश
यह घटना लोगों को चेतावनी देती है कि पेंशन और अन्य सरकारी योजनाओं में धोखाधड़ी करने का प्रयास गंभीर अपराध माना जाता है। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने परिजनों की मृत्यु की सूचना समय पर प्रशासन को दें। इस मामले ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि सरकारी दस्तावेजों और पहचान की जांच कितनी सख्त होती जा रही है।
Raed more-मुंह ढककर सोने की आदत: जानें क्यों यह स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकती है
