Home देश कैप्टन पर हुआ चाकू से हमला… फिर भारतीय पायलट ने विमान को...

कैप्टन पर हुआ चाकू से हमला… फिर भारतीय पायलट ने विमान को क्रैश होने से बचाया, बची 147 जानें, PM मोदी ने की तारीफ 

फ्लाईदुबई की दुबई-तेल अवीव फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर चाकू से हमला हुआ। घायल होने के बावजूद उन्होंने हिम्मत दिखाई। पीएम मोदी और नेतन्याहू ने उनकी बहादुरी की तारीफ की।

भारतीय कैप्टन स्मित माछर

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में 30 सितंबर को अचानक ऐसा घटनाक्रम हुआ, जिसने विमान में सवार लोगों की जान खतरे में डाल दी। रिपोर्टों के मुताबिक, कॉकपिट में हुई झड़प के दौरान भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर चाकू से हमला किया गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद विमान ने तेजी से ऊंचाई खोई और इमरजेंसी की स्थिति पैदा हो गई। हालांकि, घायल होने के बावजूद कैप्टन माछर ने हिम्मत नहीं छोड़ी और कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे। फ्लाईदुबई ने घटना को कॉकपिट में हुई ‘अल्टरकेशन’ बताया है और कहा है कि मामले की जांच की जा रही है।

यात्रियों ने संभाला मोर्चा, विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग

कॉकपिट का दरवाजा खुलने के बाद कुछ यात्रियों और क्रू सदस्यों ने अंदर पहुंचकर स्थिति को संभालने में मदद की। इसके बाद विमान में मौजूद दो अन्य फ्लाईदुबई पायलटों ने नियंत्रण संभाला। विमान को सऊदी अरब के तबूक एयरपोर्ट की ओर मोड़ा गया, जहां उसकी सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में करीब 174 यात्री सवार थे। शुरुआती रिपोर्टों में सह-पायलट पर विमान को नुकसान पहुंचाने की कोशिश का आरोप लगाया गया है, लेकिन घटना की वजह और पूरा घटनाक्रम अभी आधिकारिक जांच के दायरे में है।

PM मोदी ने बताया हीरो, नेतन्याहू ने भी किया सलाम

कैप्टन स्मित माछर की बहादुरी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी तारीफ की है। पीएम मोदी ने कहा कि बेहद खतरनाक परिस्थितियों में गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद माछर ने दूसरों की जान बचाने के लिए असाधारण साहस और दृढ़ संकल्प दिखाया। वहीं, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी भारतीय कैप्टन को ‘सच्चा हीरो’ बताया। नेतन्याहू के मुताबिक, घायल होने के बाद भी माछर ने मुकाबला किया और कॉकपिट का दरवाजा खोलने में मदद की, जिससे यात्रियों और क्रू को हमलावर को काबू करने का मौका मिला।

2022 में फ्लाईदुबई से जुड़े थे कैप्टन माछर

कैप्टन स्मित माछर जून 2022 में फ्लाईदुबई से बतौर कैप्टन जुड़े थे। इससे पहले वह करीब 11 साल तक स्पाइसजेट में काम कर चुके हैं। उपलब्ध प्रोफेशनल जानकारी के अनुसार, उन्होंने वहां सीनियर कमांडर और लाइन ट्रेनिंग कैप्टन की जिम्मेदारी भी संभाली थी। रिपोर्टों में उनके पास करीब 9,750 घंटे की उड़ान का अनुभव बताया गया है। घटना के बाद उन्हें सऊदी अरब के तबूक स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी बहादुरी की चर्चा भारत और इजरायल दोनों जगह हो रही है, जबकि विमान में हुई घटना की विस्तृत जांच जारी है।

Read More-प्रेमानंद महाराज के आश्रम में बदली व्यवस्था, भक्तों और शिष्यों के लिए जारी हुए नए निर्देश

Exit mobile version