Home मनोरंजन क्या बहन आरती की शादी में गोविंद मामा को नहीं बुलाएंगे कृष्णा...

क्या बहन आरती की शादी में गोविंद मामा को नहीं बुलाएंगे कृष्णा अभिषेक? अनबन की खबरों के बीच किया बड़ा खुलासा

आरती सिंह के भाई और गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक ने इस पर मुहर लगाते हुए बड़ा खुलासा किया है। कृष्णा अभिषेक ने कहा है कि उनकी बहन आरती सिंह की शादी होने वाली है।

Govinda and Krushna Abhishek

Aarti Singh: कृष्णा अभिषेक की बहन और टीवी की फेमस अभिनेत्री आरती सिंह इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। काफी लंबे समय से कहा जा रहा था की आरती सिंह अपने बॉयफ्रेंड दीपक चौहान के साथ शादी करने जा रही हैं। हालांकि इस पर आरती सिंह का कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया था। लेकिन अब इसी बीच आरती सिंह के भाई और गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक ने इस पर मुहर लगाते हुए बड़ा खुलासा किया है। कृष्णा अभिषेक ने कहा है कि उनकी बहन आरती सिंह की शादी होने वाली है।

बहन की शादी की खबरों को किया कंफर्म

एक इंटरव्यू के दौरान कृष्णा अभिषेक ने बहन आरती सिंह की शादी की खबरों को कंफर्म करते हुए कहा है कि,’मैं आरती को समझता हूं कि वह शादी में बहुत सारा पैसा ना खर्च करें। हम अभी शादी के ऑफिशल अनाउंसमेंट करने का इंतजार कर रहे हैं। हम जल्दी ही आपके इसको बारे में सारी डिटेल्स देंगे।’ इतना ही नहीं कृष्णा अभिषेक ने अपने पहले गेस्ट का नाम भी रिवील कर दिया है कृष्णा अभिषेक ने बताया कि वह पहले कार्ड किसको भिजवाने वाले हैं।

भांजी की शादी का गोविंद को जाएगा पहले कार्ड

आरती सिंह की शादी का पहला कार्ड मामा गोविंद को जाएगा इस बात का खुलासा कृष्णा अभिषेक ने किया है। कृष्णा अभिषेक से जब पूछा गया कि उनकी बहन की शादी में मामा गोविंद शरीफ होंगे या नहीं। इस पर कॉमेडियन ने कहा-‘वह हमारा परिवार है और वो पहले इंसान होंगे जिन्हें शादी का इन्विटेशन जाएगा। अरे सबसे पहले इन्वाइट उनको ही जाएगा क्या बात कर रहे हो…वो हमारे मामा है। हां हमारे बीच कई बातें मैच नहीं होती है लेकिन वह एक अलग मुद्दा है लेकिन शादी का पहला कार्ड तो उनको ही जाएगा और वह शादी में जरूर आएंगे। क्योंकि वह आरती से बहुत प्यार करते हैं।’ आपको बता दे पिछले कुछ सालों से गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के बीच अनबन की खबरें चल रही है। दोनों परिवार एक दूसरे से बात भी नहीं करते हैं।

Raed More-सई पल्लवी ने छोड़ी नितेश तिवारी की ‘रामायण’? अब बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस निभाएंगी ‘माता सीता’ का किरदार!

Exit mobile version