Friday, November 14, 2025

कब और कहां देख पाएंगे ‘बिग बॉस 17’ का आखिरी एपिसोड? यहां पर जाने पूरी डिटेल्स

Bigg Boss 17: सलमान खान(Salman Khan) का कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 17(Bigg Boss 17) अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। इसी महीने की आखिरी में इस शो का आखिरी एपिसोड दिखाया जाएगा। इस बात की जानकारी खुद सलमान खान ने दी थी। 3 महीने की जर्नी अब खत्म होने वाली है। बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17)का फिनाले बहुत ही धमाकेदार होने वाला है। बिग बॉस 17 के दर्शक सोच रहे होंगे कि आखिर इसका आखिरी एपिसोड हम कहां देख पाएंगे और कब दिखाई देगा।

कब दिखेगा बिग बॉस 17 का फिनाले

आपको बता दे बिग बॉस 17 का फिनाले 28 जनवरी 2024 को दिखाया जाएगा। शो का फिनाले एपिसोड रात को 9:00 बजे ऑन एयर होगा। शो आखिरी एपिसोड संडे को कलर्स चैनल पर दिखाया जाएगा। जियो सिनेमा पर रात 9 बजे लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं। अभी तक शो की प्राइज मनी को लेकर अनाउंसमेंट नहीं हुआ है। लेकिन एक सोर्स के हवाले से लिखा गया है। इस सीजन की प्राइस मनी 30 से 40 लाख के बीच हो सकती है। हालांकि इस बात को लेकर अभी तक कोई ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है।

बिग बॉस 17 के टॉप कंटेंस्टेंट्स

वहीं अगर बात हम बिग बॉस 17 के टॉप कंटेस्टेंट की करें तो इस लिस्ट में विक्की जैन और टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारूकी, आयशा खान, मन्नारा चोपड़ा, ईशा मालवीय ,अभिषेक कुमार और अरुण महाशेट्टी है। ऐश्वर्या शर्मा, खानजादी, सनी आर्या,समर्थ जुरैल, जिग्ना वोरा, सना रईस खान, औरा, नील भट्ट, रिंकू धवन जैसे सितारे बाहर हो चुके हैं।

Read More-अयोध्या की ‘रामलीला’ में इस किरदार को निभाते नजर आएंगे विंदू दारा सिंह, हेमा मालिनी भी करेंगी परफॉर्म

Hot this week

Exit mobile version