Home मनोरंजन ‘मुझे लात मारी और धमकी दी…’ मुंबई की लोकल ट्रेन में इस...

‘मुझे लात मारी और धमकी दी…’ मुंबई की लोकल ट्रेन में इस एक्ट्रेस के साथ हुई बदसलूकी

फेमस अभिनेत्री अश्विनी कसार ने मुंबई लोकल ट्रेन का काफी दर्दनाक एक्सपीरियंस शेयर किया है। उन्होंने बताया कि मुंबई की लोकल ट्रेन में उनके साथ मारपीट हुई है।

Ashwini Kasar

Ashwini Kasar: मराठी एक्ट्रेस अश्विनी कसार के साथ मुंबई की लोकल ट्रेन में बदसलूकी हुई है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। फेमस अभिनेत्री अश्विनी कसार ने मुंबई लोकल ट्रेन का काफी दर्दनाक एक्सपीरियंस शेयर किया है। उन्होंने बताया कि मुंबई की लोकल ट्रेन में उनके साथ मारपीट हुई है।

मुंबई की लोकल ट्रेन में इस एक्ट्रेस के साथ हुई मारपीट

अभिनेत्री अश्विनी कसार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि,”मैं इस महिला का नाम नहीं जानती। ट्रेन में वह अपने पैर मेरे सामने करके बैठना चाहती थी। जब मैंने मना कर दिया तो मुझे लात मारी गई। उन्हें बहस के दौरान मेरे मराठी बोलने से दिक्कत थी। यह महसूस करने के बाद भी कि मैं एक पब्लिक फिगर हूं, मुझे धमकी दी गई। मुझे मुंबई पुलिस और रेलवे पुलिस पर पूरा भरोसा है। इस स्टोरी में अश्विनी ने मुंबई पुलिस और रेलवे पुलिस को टैग करते हुए एक्शन की मांग की।”

इन टीवी शो में नजर आ चुकी है अश्विनी

आपको बता दे अश्वनी कसार मराठी टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री मानी जाती है। अश्विनी कसार सावित्री ज्योति, कट्टी बट्टी, जैसे टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। अश्विनी अपने साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रही हैं।

Read More-सड़क पर कचरा उठाती दिखी मलाइका अरोड़ा, वीडियो देखकर भड़के लोग

Exit mobile version