Home मनोरंजन Gadar 2 की सक्सेस के बाद सनी देओल ने फैंस को दिया...

Gadar 2 की सक्सेस के बाद सनी देओल ने फैंस को दिया सरप्राइज, सिनेमाघर पहुंचकर मनाया रक्षाबंधन

अभिनेता सनी देओल ने अपने फैंस को रक्षाबंधन त्योहार से पहले बड़ा सरप्राइज दिया है। सनी देओल ने रक्षाबंधन से पहले अपने फैन्स के साथ सिनेमाघर में राखी बंधवाई है।

Sunny Deol

Sunny Deol: रक्षाबंधन अब नजदीक आ गया है। रक्षाबंधन के मौके पर सभी बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधेगी। हिंदू धर्म में रक्षाबंधन को भाई-बहन का सबसे पवित्र त्योहार माना जाता है। आपको बता दे कि रक्षाबंधन का त्यौहार कल 30 अगस्त को मनाया जाएगा। तो कई जगह रक्षाबंधन 31 अगस्त को भी मनाया जाएगा। इसी बीच बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता सनी देओल ने अपने फैंस को रक्षाबंधन त्योहार से पहले बड़ा सरप्राइज दिया है। सनी देओल ने रक्षाबंधन से पहले अपने फैन्स के साथ सिनेमाघर में राखी बंधवाई है।

फैंस के साथ सनी देओल ने मनाया रक्षाबंधन

बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता सनी देओल हमेशा अपने फैंस को नए-नए सरप्राइज देते रहते हैं। सनी देओल हाल ही में अचानक एक थिएटर में पहुंचे जहां पर पहुंच कर सनी देओल ने अपने फीमेल फैंस को सरप्राइज दिया और रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। इस दौरान कई फीमेल फैंस ने सनी देओल के राखी बांधी है।

ग़दर 2 की सक्सेस को इंजॉय कर रहे सनी देओल

आपको बता दे कि बॉलीवुड के फेमस अभिनेता सनी देओल 22 साल बाद फिर से सिनेमाघर में तारा सिंह बनकर लौटे हैं। सनी देओल की फिल्म ग़दर 2 11 अगस्त को सिनेमाघर में रिलीज हुई थी। ग़दर 2 फिल्म ने पूरे देश में तहलका मचा दिया है। ग़दर 2 फिल्म पूरे देश में सबसे ज्यादा पसंद की गई है। ग़दर 2 फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छी कमाई की है अगर हम अभी तक ग़दर 2 के कुल कलेक्शन की बात करें तो तारा सिंह और सकीना की फिल्म ग़दर 2 ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 438.70 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ अमीषा पटेल और सनी देओल की फिल्म ग़दर 2 साल 2023 की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। शाहरुख खान की पठान के बाद गदर 2 साल 2023 की सबसे बड़ी फिल्म है।

Read More-करोड़ संपत्ति की मालकिन है Sapna Choudhary, नेटवर्थ जानकर नहीं कर पाएंगे यकीन

Exit mobile version