Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा आज अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल की दुल्हन बन गई है। 23 जून को सोनाक्षी ने मुंबई में रजिस्टर्ड मैरिज की है। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए हैं। सोनाक्षी सिन्हा जहीर इकबाल की शादी की कुछ तस्वीरें सामने आई है जिसमें सोनाक्षी बहुत ही खूबसूरत लग रहीहैं।
एक दूजे के हुए सोनाक्षी और जहीर
बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने आज मुंबई में ही रजिस्टर्ड शादी की है। जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा ने नहीं सात फेरे लिए हैं और ना ही निकाह किया है। शादी के वक्त सोनाक्षी सिन्हा ने व्हाइट कलर की साड़ी पहन रखी थी जिसमें वह बहुत ही खूबसूरत लग रही थी वहीं जहीर इकबाल भी काफी जच रहे थे। सोनाक्षी सिन्हा की शादी के वक्त उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा भी उनके साथ नजर आए हैं। शादी के बाद जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा ने पैपराजी को मिठाई भी दी है।
रिसेप्शन में 1000 मेहमानों को किया इनवाइट
आपको बता दे सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने अपनी शादी के रिसेप्शन लिए 1000 मेहमानों को इनवाइट किया है। 23 जून को रजिस्टर्ड मैरिज करने के बाद सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल एक ग्रैंड रिसेप्शन रखेंगे जिसमें डीजे गणेश रंग जमेगा हाल ही में डीजे गणेश ने बताया था कि कपल के रिसेप्शन में लगभग 1000 मेहमानों को इनवाइट किया गया है। वही यह रिसेप्शन दादर के बास्टियन में होगा।
Read More-ऑस्ट्रेलिया से अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने लिया वनडे विश्व कप का बदला, ऑल आउट कर जीता मैच