Home मनोरंजन बुखार से सोनाक्षी सिन्हा का हुआ बुरा हाल, पति जहीर इकबाल ने...

बुखार से सोनाक्षी सिन्हा का हुआ बुरा हाल, पति जहीर इकबाल ने उड़ाया मजाक, वीडियो वायरल

सोनाक्षी सिन्हा को बुखार आ रहा है जिसकी वजह से उन्होंने कोविड टेस्ट भी करवाया है। हालांकि कॉविड टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब इसी बीच सोनाक्षी सिन्हा के पति जहीर इकबाल ने उनका एक मजेदार वीडियो शेयर किया है।

Sonakshi Sinha video

Sonakshi Sinha: बॉलीवुड की अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ को इंजॉय कर रहे हैं। जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा आए दिन मजाकिया अंदाज में सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया करते हैं। इन दिनों सोनाक्षी सिन्हा की कुछ तबीयत ठीक नहीं है सोनाक्षी सिन्हा को बुखार आ रहा है जिसकी वजह से उन्होंने कोविड टेस्ट भी करवाया है। हालांकि कॉविड टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब इसी बीच सोनाक्षी सिन्हा के पति जहीर इकबाल ने उनका एक मजेदार वीडियो शेयर किया है।

जहीर ने सोनाक्षी का उड़ाया मजाक

कोल्ड और कफ से परेशान सोनाक्षी घर में स्टीम लेकर ठीक होने की कोशिश कर रही हैं। इस दौरान उनके पति जहीर ने गाना गाते हुए उनका फनी वीडियो रिकॉर्ड कर लिया है जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वायरल फीवर से जूझ रही सोनाक्षी सिन्हा काफी बीमार दिख रही हैं। वे सिर पर येलो कलर का तौलिया लपेटे हुए भाप लेती नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके पति जहीर इकबाल वीडियो बनाते हुए बैकग्राउंड में गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं।”घुंघटे में चंदा है फिर भी है फैला चारों और उजाला होश न खो दे कहीं ज़ोर से खांसने वाला।” यह सुनकर सोनाक्षी सिन्हा तुरंत ही अपना पूरा चेहरा तोलिए से ढक लेती हैं। इसके बाद जहीर सोनाक्षी के पास आते हैं और उन्हें गले लगाते हैं प्यार से उनके माथे पर किस करते हैं। सोनाक्षी सिन्हा जहीर इकबाल का यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और इसे पसंद किया जा रहा है। वीडियो को शेयर कर जहीर ने कैप्शन में लिखा,”यह लड़की वायरल हो गई।”

सोनाक्षी सिन्हा का वर्क फ्रंट

बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस अश्विनी अय्यर तिवारी द्वारा निर्देशित अपकमिंग कानूनी ड्रामा में एक वकील की भूमिका में नजर आएंगी। सोनाक्षी सिन्हा शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी है सोनाक्षी और जहीर की शादी काफी चर्चा में रही थी। सोनाक्षी सिन्हा न तो हिंदू रीति रिवाज में शादी की, ना ही मुस्लिम उन्होंने कोर्ट मैरिज की थी।

Read More-‘करीब 3 साल का इंतजार…’ सांसद प्रिया सरोज से सगाई के बाद क्या बोले रिंकू सिंह

Exit mobile version