Rinku Singh and Priya Saroj Engagement: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह वैसे तो अपनी बल्लेबाजी के लिए मशहूर है लेकिन पिछले कुछ समय से रिंकू सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं क्योंकि रिंकू सिंह सांसद प्रिया सरोज के साथ शादी करने वाले हैं। हाल ही में रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के साथ सगाई की है। प्रिया सरोज के साथ सगाई के बाद रिंकू सिंह का पहला रिएक्शन सामने आया है।
सगाई के बाद क्या बोले रिंकू सिंह?
टीम इंडिया के बल्लेबाज रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई 6 जून को लखनऊ में हुई है। रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई की ढेर सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। रिंकू सिंह ने प्रिया सरोज के साथ सगाई पर अपना पहला रिएक्शन दिया है। रिंकू सिंह ने कहा “यह दिन बहुत दिनों से हमारे दिलों में बसा हुआ था। करीब 3 साल का इंतजार, जिसका एक-एक सेकंड सार्थक प्रतीत हुआ।”
सगाई में पहुंची थी कई बड़ी हस्तियां
रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के एक फेमस क्रिकेटर है तो वही उनकी होने वाली पत्नी प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी से सांसद हैं। जिस कारण प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की सगाई में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ पहुंचे थे। इसके अलावा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड क वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने भी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज को आशीर्वाद दिया है।
Read More-इंग्लैंड से भारतीय फैंस के लिए आई बुरी खबर, अभ्यास के दौरान उपकप्तान Rishabh Pant को लगी चोट