Friday, November 14, 2025

गणपति बप्पा को विसर्जन करते समय खुशी से झूमी शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा की एंट्री ने लूट ली महफिल

Ganesh Chaturthi 2023: इस समय पूरे देश में गणेश चतुर्थी की धूम मची हुई है। फिल्मी सितारे भी गणेश जी का जोरदार स्वागत कर रहे हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी गणेश जी की परम भक्त हैं और गणेश चतुर्थी पर उन्होंने गणपति बप्पा का भव्य स्वागत किया है। अब उन्होंने गणेश जी का विसर्जन किया है जिसमें वह खुशी से खूब नाचीं है।

शिल्पा शेट्टी ने लगाया जबरदस्त ठुमके

शिल्पा शेट्टी ने गणपति बप्पा को विदा करने के दौरान जोरदार ठुमके भी लगाए हैं। उनकी कई सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त चर्चा का विषय बने हुए हैं। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी गणपति बप्पा के विदाई का गाना गाकर नाचती हुई दिखाई दे रही हैं। हालांकि इस दौरान उनके पति राज कुंद्रा की एंट्री ने तो सभी को हैरान कर दिया। बप्पा के विसर्जन के द्वारा राज कुंद्रा ने मास्क पहनकर एंट्री ली जैसे ही उन्होंने विसर्जन में एंट्री ली शिल्पा शेट्टी भी देखकर हैरान रह गई। इस वीडियो में उनकी छोटी बहन समिता शेट्टी भी जमकर ठुमके लगाती हुई दिखाई दे रही हैं दोनों बच्चे भी अपने मम्मी पापा के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

बहुत जल्द इस फिल्म में नजर आने वाली है शिल्पा

आपका बता दे शिल्पा शेट्टी बहुत जल्द 22 सितंबर 2023 को फिल्म ‘सुखी’ में नजर आने वाली है। शिल्पा के अपनी कस्टमाइज ब्लाउज पर भी फिल्म का नाम लिखवाया रखा था जिसको लेकर वह फ्लाॅन्ट करती हुई दिखाई दे रही हैं। राज कुंद्रा ने जो मास्क पहने हुआ है उसमें शिल्पा की अपकमिंग फिल्म खुशी लिखा हुआ नजर आ रहा था।

Read More-गणपति बप्पा का स्वागत करने पहुंची रेखा, खूबसूरत साड़ी पहन जीत फैंस का दिल

Hot this week

अस्पताल से डिस्चार्ज हुई कैटरीना कैफ, न्यूबॉर्न बेबी के साथ दिखी एक्ट्रेस

बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री कैटरीना कैफ हाल ही में...

अबकी बार किसका बिहार? विधानसभा चुनाव पर अंतिम फैसला आज

बिहार की राजनीति आज एक बार फिर इतिहास रचने...
Exit mobile version