गणपति बप्पा के विसर्जन के दौरान सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वीडियो में अभिनेता अपने भाई सोहेल खान के घर गणपति की आरती करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान उनसे आरती की थाली घुमाने में एक छोटी-सी गलती हो जाती है। सलमान की बहन अर्पिता खान की नजर इस पर पड़ती है और वह तुरंत अपने भाई को सही दिशा में आरती करने के लिए कहती हैं। इसके बाद सलमान अपनी गलती सुधार लेते हैं। भाई-बहन के इस पल का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सोहेल खान के घर हुआ गणपति विसर्जन
गणेश चतुर्थी के मौके पर बॉलीवुड के कई सितारों ने अपने घर बप्पा का स्वागत किया था। सलमान खान के भाई और अभिनेता सोहेल खान ने भी अपने बांद्रा स्थित घर पर गणपति उत्सव मनाया। 15 सितंबर को खान परिवार ने पूरे उत्साह के साथ गणपति बप्पा का विसर्जन किया। इस मौके पर परिवार के कई सदस्य मौजूद रहे और सभी ने मिलकर भगवान गणेश को विदाई दी। विसर्जन के दौरान परिवार के सदस्यों ने पूजा-अर्चना की और जमकर डांस भी किया।
कैजुअल लुक में पहुंचे सलमान खान
गणपति विसर्जन में शामिल होने के लिए सलमान खान अपने भाई सोहेल के घर पहुंचे थे। इस दौरान अभिनेता का कैजुअल अंदाज देखने को मिला। उन्होंने ब्लैक टी-शर्ट के साथ जींस और स्लीवलेस ग्रे जैकेट पहनी थी। सिर पर ब्लैक कैप लगाए सलमान काफी सहज नजर आए। कार्यक्रम की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इनमें से आरती वाला वीडियो लोगों का खास ध्यान खींच रहा है, जिसमें सलमान हाथ में पूजा की थाली लेकर बप्पा की आरती करते दिखाई दे रहे हैं।
अर्पिता ने भाई को बताई आरती की गलती
वायरल वीडियो में सलमान खान आरती की थाली घुमाते समय अचानक गलत दिशा में थाली घुमाने लगते हैं। तभी उनकी बहन अर्पिता खान उन्हें बीच में रोकती हैं और सही दिशा में आरती करने के लिए कहती हैं। बहन की बात सुनकर सलमान तुरंत थाली सही दिशा में घुमा लेते हैं। इस दौरान दोनों के बीच का यह छोटा-सा पल कैमरे में कैद हो गया। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। खान परिवार ने साथ मिलकर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया और पूरे उत्साह के साथ विसर्जन समारोह में हिस्सा लिया।
Read more-किराए के मकान में रहते हैं तो जान लें नया नियम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
