Friday, November 14, 2025

धनतेरस पर मिली सलमान खान और बाबा सिद्दीकी के बेटे को जान से मारने धमकी, नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Salman Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता सलमान खान को आज धनतेरस पर फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। सलमान खान के साथ बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को भी जान से मारने की धमकी दी गई है। इसके साथ ही पैसों की भी मांग की गई है वही इस मामले पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए नोएडा के एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम गुफरान बताया गया है।

सलमान खान और जीशान को मिली जान से मारने की धमकी

सलमान खान को आज धनतेरस पर एक बार फिर से धमकी दी गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यादव की जीशान सिद्दीकी के बांद्रा स्थित पब्लिक रिलेशन ऑफिस में आई है। धमकी भरा कॉल बीते शुक्रवार शाम को आया था। ऐसा बताया जा रहा है कि फोन ऑफिस के व्हाट्सएप ऐप पर शख्स ने जीशान सिद्दीकी और सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। वहीं सलमान खान को धमकी देने वाले युवक को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

नोएडा से दाबोचा गया युवक

पुलिस ने इस मामले पर तत्परता दिखाते हुए हैं एक 20 वर्षीय लड़के को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस लड़के को नोएडा में गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। मुंबई पुलिस बांद्रा से नोएडा आई और नोएडा के सेक्टर 39 थाना इलाके के सेक्टर 106 गुफरान उर्फ तैयब को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि यह युवक बरेली का रहने वाला है। आपको बता दे ऐसा पहली बार नहीं है जब सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई है इससे पहले भी सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है।

Read More-बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद बेटे जीशान की सुरक्षा पर कड़ी नजर, लापरवाही बरतने पर कांस्टेबल सस्पेंड

Hot this week

अस्पताल से डिस्चार्ज हुई कैटरीना कैफ, न्यूबॉर्न बेबी के साथ दिखी एक्ट्रेस

बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री कैटरीना कैफ हाल ही में...

अबकी बार किसका बिहार? विधानसभा चुनाव पर अंतिम फैसला आज

बिहार की राजनीति आज एक बार फिर इतिहास रचने...
Exit mobile version