Home मनोरंजन एनिमल के म्यूजिक लॉन्च इवेंट में Ranbir Kapoor और Bobby Deol ने...

एनिमल के म्यूजिक लॉन्च इवेंट में Ranbir Kapoor और Bobby Deol ने किया जोरदार डांस, वायरल हो रहा वीडियो

रणबीर कपूर और बॉबी देओल की फिल्म एनिमल का म्यूजिक लॉन्च इवेंट रखा गया था। इस म्यूजिक लॉन्च इवेंट में रणबीर कपूर और बॉबी देओल ने एक साथ जोरदार डांस किया है।

Sunil Shetty and Ranbir Kapoor

Animal Music Launch: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर के साथ बॉबी देओल नजर आने वाले हैं। एनिमल फिल्म में बॉबी देओल नेगेटिव रोल निभाते हुए नजर आएंगे। बॉबी देओल का फिल्म के समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। आपको बता दे कि रणबीर कपूर और बॉबी देओल की फिल्म एनिमल का म्यूजिक लॉन्च इवेंट रखा गया था। इस म्यूजिक लॉन्च इवेंट में रणबीर कपूर और बॉबी देओल ने एक साथ जोरदार डांस किया है।

रणबीर और बॉबी देओल ने किया डांस

एनिमल फिल्म के म्यूजिक लॉन्च इवेंट में रणबीर कपूर के साथ बॉबी देओल शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान रणबीर कपूर और बॉबी देओल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में बॉबी देओल और रणबीर कपूर एक दूसरे के साथ जोरदार डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। रणबीर कपूर ने बॉबी देओल के एक सुपरहिट गाने पर डांस किया है।

फैन्स को पसंद आ रहा रणबीर कपूर का वीडियो

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता बॉबी देओल और रणबीर कपूर के सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। रणबीर कपूर के फैंस एक्टर की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने रणबीर कपूर की तारीफ करते हुए लिखा “रणबीर कपूर पूरी तरह से हिंदी फिल्म के हीरो हैं यार, वह सभी हीरो के डांस स्टेप्स के विश्वकोश हैं।” तो वही दूसरे यूज़र ने लिखा “रणबीर हिंदी सिनेमा के इतिहास के हर हुक स्टेप को कैसे जानते हैं।”

Read More-अमिताभ बच्चन ने बेटी श्वेता के नाम किया करोड़ों का बंगला ‘प्रतीक्षा’, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Exit mobile version