Home मनोरंजन दादी नीतू कपूर को देखते ही मम्मी आलिया की गोद में खुशी...

दादी नीतू कपूर को देखते ही मम्मी आलिया की गोद में खुशी से उछल पड़ी राहा, क्यूट वीडियो आया सामने

आलिया भट्ट(Alia Bhatt) अपनी बेटी राहा कपूर(Raha Kapoor) और पति रणबीर कपूर(Ranbir Kapoor) के साथ वेकेशन पर निकल पड़े हैं। एयरपोर्ट से उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें रहा कि क्यूटनेस ने फैंस का दिल जीत लिया है।

raha kapoor

Raha Kapoor Cute Video: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की बेटी राहा कपूर को अक्सर अपने मम्मा -पापा के साथ स्पॉट किया जाता है। हाल ही में आलिया भट्ट(Alia Bhatt) अपनी बेटी राहा कपूर(Raha Kapoor) और पति रणबीर कपूर(Ranbir Kapoor) के साथ वेकेशन पर निकल पड़े हैं। एयरपोर्ट से उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें रहा कि क्यूटनेस ने फैंस का दिल जीत लिया है।

दादी को देखते ही खुशी से उछल पड़ी राहा कपूर

बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री आलिया भट्ट को रणबीर कपूर के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। रणबीर और आलिया के साथ नीतू कपूर भी वेकेशन पर निकली है। इस दौरान राहा कपूर कैमरे के सामने क्यूट हरकतें करती हुई नजर आ रही थी। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि आलिया भट्ट की गोदी में उनकी बेटी राहा कपूर है तभी वहां पर उनकी सास नीतू कपूर आती है जिसे देखते ही राहा कपूर एक्साइटेड हो जाती हैं। दादी को देखने के बाद राहा कपूर अपनी मम्मी की गोद में उछलने लगते हैं और दादी नीतू कपूर से बातें करने लगते हैं। नीतू कपूर भी उसे पैंपर करते और उसकी बातों को सुनते और उन पर रिएक्ट करते हुए दिखाई दे रही हैं। राहा कपूर की क्यूटनेस परफॉर्मेंस भी दीवाने हो गए हैं और तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

फैंस बोले-राहा जल्दी बड़ी हो रही है

आलिया भट्ट कपूर के इस वीडियो पर फैंस कमेंट कर रहे हैं। इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा,"राहा कितनी जल्दी बड़ी हो रही है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा,"आलिया- रणबीर की बेटी बिल्कुल डॉल जैसी है।" वही एक अन्य यूजर ने लिखा,"वाह राहा अपनी दादी नीतू कपूर को देखकर कितना एक्साइटेड है।" आपको बता दे 6 नवंबर को राहा कपूर का दूसरा बर्थडे सेलिब्रेट किया जाएगा।

Read More-शॉर्ट्स पहन पति विक्की जैन की बाहों में रोमांटिक हुई अंकिता लोखंडे, एक- दूजे में खोए दिखे कपल

Exit mobile version