Home मनोरंजन ‘मुन्नी बदनाम हुई’ गाने पर ट्रेन में लड़कियों ने किया ऐसा ‘फूहड़’...

‘मुन्नी बदनाम हुई’ गाने पर ट्रेन में लड़कियों ने किया ऐसा ‘फूहड़’ डांस देखकर भड़के लोग, वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में चार लड़कियां ट्रेन में डांस करती हुई नजर आ रही है। लड़कियों का डांस इतना फूहड़ है जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Viral Video

Viral Video: आज का लोगों को वायरल होने का ऐसा खुमार चढ़ा है कि लोग किसी भी हद तक गुजर जाने के लिए तैयार हैं। आपने अक्सर सोशल मीडिया पर कई रेल देखे होंगे जिनमें लोग पब्लिक प्लेस पर या मेट्रो में या ट्रेन में रेल बनाते हुए नजर आते हैं। आजकल लोगों पर रील्स बनाने का खुमार काफी चढ़ा है। अभी इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में चार लड़कियां ट्रेन में डांस करती हुई नजर आ रही है। लड़कियों का डांस इतना फूहड़ है जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

मुन्नी बदनाम हुई गाने पर लड़कियों ने किया डांस

चलती ट्रेन के अंदर लड़कियों का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है ‌ इस वीडियो में देखा जा सकता है लड़कियां मलाइका अरोड़ा के गाने ‘मुन्नी बदनाम हुई डार्लिंग तेरे लिए’ पर डांस करती हुई नजर आ रही है। सभी अलग-अलग सीट पर खड़े होकर या फिर बैठकर डांस कर रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग लड़कियों को खरी खोटी सुना रहे हैं। इतना ही नहीं रेल मंत्रालय से इन पर कार्रवाई करने की भी मांग कर डाली है। लोगों को इस कदर लड़कियों का डांस करना बिल्कुल भी रास नहीं आया है।

लोगों को रास नहीं आया लड़कियों का डांस

सोशल मीडिया यूजर्स को लड़कियों का इस कदर डांस करना बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है ‌ वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि,’एक सेकंड के लिए लगा किसी डांस बार में आ गया हूं।’ इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘मेट्रो के बाद अब ट्रेन में भी चालू हो गया इनका मुजरा।’ वहीं दूसरे यूज़र ने लिखा, ‘क्या भारतीय रेलवे अब डांस बार बन गई है।’

Read More-दलजीत कौर को धोखा दे रहे पति निखिल पटेल? तलाक की खबरों के बीच एक्ट्रेस की पोस्ट ने मचाई खलबली

Exit mobile version