Home मनोरंजन सालों बाद रोमांटिक हुए Shahrukh Khan! नयनतारा के साथ रिलीज किया ‘Jawan’...

सालों बाद रोमांटिक हुए Shahrukh Khan! नयनतारा के साथ रिलीज किया ‘Jawan’ का नया गाना

इसी बीच शाहरुख खान ने अपने फैंस का एक्साइटमेंट और बढ़ा दिया है। शाहरुख खान की आने वाली फिल्म जवान का नया गाना रिलीज कर दिया गया है जिसमें पहली बार किंग खान नयनतारा के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

Jawan

Jawan New Song: बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले अभिनेता शाहरुख खान हमेशा अपनी दमदार एक्टिंग के कारण फैंस को दीवाना बनाते रहते हैं। इस समय शाहरुख खान के फैंस उनकी आने वाली फिल्म जवान का इंतजार कर रहे हैं। पठान फिल्म के बाद एक बार फिर से जवान फिल्म में शाहरुख खान एक्शन करते हुए नजर आने वाले हैं। जवान फिल्म को लेकर शाहरुख खान के फैंस बहुत ही ज्यादा एक्साइटेड हैं। इसी बीच शाहरुख खान ने अपने फैंस का एक्साइटमेंट और बढ़ा दिया है। शाहरुख खान की आने वाली फिल्म जवान का नया गाना रिलीज कर दिया गया है जिसमें पहली बार किंग खान नयनतारा के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

रिलीज हुआ जवान का नया

आज 14 अगस्त को शाहरुख खान ने अपने फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज दिया है क्योंकि शाहरुख खान ने आज अपनी आने वाली फिल्म जवान का चलेया गाना रिलीज़ कर दिया है। इस गाने में लगभग 4 साल बाद शाहरुख खान का रोमांटिक अंदाज देखा गया है। पहली बार ऑन स्क्रीन शाहरुख खान ने अभिनेत्री नयनतारा के साथ रोमांटिक हुए हैं। जवान फिल्म का चलेया गाना लोगों को बहुत ही ज्यादा पसंद आ रहा है। शाहरुख खान का रोमांटिक अंदाज देखकर उनके फैंस बहुत ही ज्यादा खुश है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

आपको बता दे की बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता शाहरुख खान की आने वाली फिल्म जवान अगले महीने 7 सितंबर को सिनेमाघर में रिलीज की जाएगी। पठान फिल्म की सक्सेस के बाद बॉलीवुड की अभिनेता शाहरुख खान एक बार फिर से दीपिका पादुकोण के साथ जवान फिल्म में नजर आने वाले हैं। जवान फिल्म में शाहरुख खान पहली बार अपने अनोखे लुक में नजर आए हैं जिसे देखकर किंग खान के फैंस हैरान रह गए हैं।

Exit mobile version