Friday, November 14, 2025

ऐसे कपड़े पहन कर पार्टी में पहुंची MS Dhoni की पत्नी साक्षी धोनी, ट्रोलर्स बोले- ये तो नाइट ड्रेस है

Sakshi Dhoni Party Look: भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ी और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी बीती रात मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में पहुंची थी इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा पहन रखा था जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल बीती रात बॉलीवुड के फेमस डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने घर पर दिवाली दिवाली पार्टी का शानदार आयोजन किया था जिसमें बॉलीवुड के कई फेमस सितारों ने शिरकत की थी इसमें महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी भी पहुंची थी।

ऐसी ड्रेस पहन पहुंची साक्षी धोनी

महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने अपने ग्लैमरस लुक से महफिल ही लूट ली है। साक्षी धोनी इस दीवाली पार्टी में मैक्सी ड्रेस पहन कर पहुंची थी। साक्षी धोनी ने लाइट ब्लू कलर की फ्लोरल लोंग मैक्सी ड्रेस पहनी हुई थी जिस पर आगे की तरफ लैस से डिजाइन की गई थी। खुले बाल, लाइट मेकअप और कानों में मैचिंग इयरिंग्स के साथ साक्षी धोनी ने लुक को कंप्लीट कर रखा था। कुछ लोगों को महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी का लुक काफी पसंद आया तो कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने इस दौरान पैपराजी को एक भी पोज नहीं दिए और वह सीधे गाड़ी से उतरकर पार्टी में चली गई।

सोशल मीडिया यूजर्स ने किया ट्रोल

महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी के लोक को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल करते हुए कह रहे हैं कि वह दिवाली पार्टी में पहुंची थी या फिर क्रिसमस मनाने। एक ने कहा कि,’ये तो नाइट ड्रेस है।’ वहीं दूसरे ने लिखा,’ये क्या पहन लिया साक्षी धोनी ने?’ वही एक अन्य ने लिखा ‘उन्हें बेहतर स्टाइलिश हायर करना चाहिए।’

Read More-लाइव मैच के दौरान बजने लगा Anushka Sharma का गाना, तो खुद को रोक नहीं पाए Virat Kohli, मैदान में ही करने लगे डांस

Hot this week

अस्पताल से डिस्चार्ज हुई कैटरीना कैफ, न्यूबॉर्न बेबी के साथ दिखी एक्ट्रेस

बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री कैटरीना कैफ हाल ही में...

अबकी बार किसका बिहार? विधानसभा चुनाव पर अंतिम फैसला आज

बिहार की राजनीति आज एक बार फिर इतिहास रचने...
Exit mobile version