Home मनोरंजन राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे रामायण के ‘लक्ष्मण’, सुनील...

राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे रामायण के ‘लक्ष्मण’, सुनील लहरी को मिला न्योता

टेलीविजन इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता सुनील लहरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए न्योता नहीं मिला था जिसके बाद सुनील लहरी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए प्राण प्रतिष्ठा में न्योता ना मिलने को लेकर नाराजगी भी जाहिर की थी।

Sunil Lahiri

Ramayan Star Sunil Lahari: पूरे देश में इस समय 22 जनवरी को राम मंदिर में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी बहुत ही जोर से चल रही है। 22 जनवरी को भक्ति राम मंदिर का देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन किया जाएगा। आपको बता दे कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कई बड़े राजनेताओं के अलावा बॉलीवुड से लेकर टेलीविजन इंडस्ट्री के भी कई बड़े एक्टर्स को न्योता दिया गया है। इसके बाद अब रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाली सुनील लहरी को भी राम मंदिर से न्योता मिला है।

रामायण के लक्ष्मण को मिला राम मंदिर से न्योता

टेलीविजन इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता सुनील लहरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए न्योता नहीं मिला था जिसके बाद सुनील लहरी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए प्राण प्रतिष्ठा में न्योता ना मिलने को लेकर नाराजगी भी जाहिर की थी। इसके बाद अब सुनील लहरी को राम मंदिर पर प्रतिष्ठा के न्योता दे दिया गया है। न्योता मिलने के बाद सुनील लहरी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए राम मंदिर समिति का धन्यवाद भी किया है। इसके अलावा सुनील लहरी ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का अवसर मिलने के लिए खुशी भी जाहिर की है।

रामायण में निभाया था लक्ष्मण का किरदार

रामानंद सागर की रामायण को आज के समय में भी बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है। रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम का किरदार अरुण गोविल ने निभाया था तो वही माता सीता के किरदार में दीपिका चिखलिया ने लोगों का दिल जीत लिया था। अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया के अलावा रामानंद सागर की रामायण में सुनील लहरी ने लक्ष्मण का किरदार निभाया था। 22 जनवरी को होने वाली राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में टेलीविजन के फेमस अभिनेता अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को भी न्योता मिला है।

Read More-माता-पिता की गया करने बिहार पहुंचे Sanjay Dutt, पितरों का पिंडदान करते नजर आए एक्टर

Exit mobile version