Home मनोरंजन बहन Arti Singh को दुल्हन के जोड़े में देख इमोशनल हो गए...

बहन Arti Singh को दुल्हन के जोड़े में देख इमोशनल हो गए थे कृष्णा अभिषेक, छलक पड़े थे आंसू

आरती सिंह की शादी के कई सारे वीडियोज और तस्वीरें सामने आ रहे हैं। जिसमें आरती सिंह दुल्हन के गेट अप में बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। वही अपनी बहन को दुल्हन बनता देख भाई कृष्णा अभिषेक इमोशनल हो गए हैं

Aarti Singh Wedding

Aarti Singh Wedding: टेलीविजन की अभिनेत्री और कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह कल 25 अप्रैल को दुल्हन बन चुकी है। आरती सिंह ने अपने मंगेतर दीपक चौहान के साथ इस्कॉन मंदिर में सात फेरे लिए हैं। आरती सिंह की शादी में टीवी से लेकर बॉलीवुड सितारों का भी जमावड़ा लगा। आरती सिंह की शादी के कई सारे वीडियोज और तस्वीरें सामने आ रहे हैं। जिसमें आरती सिंह दुल्हन के गेट अप में बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। वही अपनी बहन को दुल्हन बनता देख भाई कृष्णा अभिषेक इमोशनल हो गए हैं उनके आंखों से आंसू छलक पड़े।

बहन को दुल्हन के जोड़े में देख छलक पड़े कृष्ण के आंसू

आरती सिंह की शादी में भाई कृष्णा अभिषेक और भाभी कश्मीरा शाह ने भी खूब इंजॉय किया। आरती के भाई कृष्णा अभिषेक का एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि वह कह रहे हैं मैं आज बहुत खुश हूं। बहुत खुशी की बात है कि मामा भी आए परिवार का री-यूनियन हो गया। आज पहली बार मैं उसको दुल्हन के गेटअप में देखकर रोया। इतने दिल से मैं नहीं रो रहा था तो मेरी बहन सोच रही थी कि मेरा भाई रो क्यों नहीं रहा है लेकिन जब मैं उसको दुल्हन के रूप में देखा तो मेरे आंसू नहीं रुके।’

बेटे के साथ भांजी की शादी में पहुंचे गोविंदा

भांजी आरती सिंह की शादी में मामा गोविंदा ने भी शिरकत की है। इस दौरान गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा भी नजर आए हैं। यशवर्धन आहूजा ने अपनी कजिन बहन की शादी में काफी एंजॉय किया है और अपनी बहन पर ढेर सारा प्यार भी लुटाया है। यशवर्धन आहूजा ने कहा, ‘वह एक बहुत खूबसूरत लड़की है जिसे मैं जानता हूं और भगवान उसे हमेशा खुश रखे मैं अपनी बहन से बहुत प्यार करता हूं।’

Read More-लाल जोड़े में सोलह श्रृंगार किए बेहद खूबसूरत लगी आरती सिंह,शादी के बाद पहली तस्वीर आई सामने

Exit mobile version