Home मनोरंजन सालों बाद बदल गया जोधा अकबर के ‘जलाल’ का लुक,पहचान पाना हुआ...

सालों बाद बदल गया जोधा अकबर के ‘जलाल’ का लुक,पहचान पाना हुआ मुश्किल

वह पर्दे पर बहुत कम ही नजर आते हैं। इस टीवी शो में रजत टोकस के दमदार एक्टिंग की काफी सराहना भी हुई थी। हालांकि बीते सालों में रजत टोकस का पूरा लुक बदल गया है।

akbar

Jodha Akbar: टीवी का पॉपुलर शो ‘जोधा अकबर’ कई फेमस टीवी शो में से एक है। ‘जोधा अकबर’ को आज भी लोग देखना पसंद करते हैं। ‘जोधा अकबर’ में रजत टोकस ने अकबर का किरदार निभाया था। ‘जोधा अकबर’ के जलाल टीवी की दुनिया से काफी लंबे समय से गायब चल रहे हैं। वह पर्दे पर बहुत कम ही नजर आते हैं। इस टीवी शो में रजत टोकस के दमदार एक्टिंग की काफी सराहना भी हुई थी। हालांकि बीते सालों में रजत टोकस का पूरा लुक बदल गया है।

अब ऐसे दिखते हैं जोधा अकबर के ‘जलाल’

रजत टोकस भले ही परदे से दूर हो लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में रजत टोकस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में रजत टोकस का लुक काफी बदला बदला लग रहा है। रजत टोकस को पहचानना बहुत ही मुश्किल हो रहा है। इन तस्वीरों में रजत होगा घनी दाढ़ी और मूंछ में नजर आते हैं। रजत टोकस की इन तस्वीरों पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा,’आपका ये लुक भी लाजवाब है, हमारे हीरो की उम्र बढ़ रही है।’ कुछ फैंस ने उनके अकबर वाले रोल को याद कर लिखा है कि, ‘जलाल को वापसी करना चाहिए।’

इस टीवी शो से मिली है असली पहचान

रजत टोकस ने वैसे तो कई टीवी शो में काम किया लेकिन इन्हें असली पहचान जोधा अकबर टीवी शो में जलन का किरदार निभा कर मिली है। इन्होंने चंद्र नंदिनी, धरती का वीर योद्धा, नागिन, धर्मवीर जैसे टीवी शो में नजर आए हैं। हालांकि इस समय रजत टोकस एक्टिंग की दुनिया से काफी दूर है।

Read More-खत्म हुआ संजय लीला भंसाली और सलमान खान के बीच विवाद? हीरामंडी की स्क्रीनिंग में भाईजान ने मारी एंट्री

Exit mobile version