Home मनोरंजन शादी के 5 साल बाद सामने आया दीपिका- रणवीर सिंह की वेडिंग...

शादी के 5 साल बाद सामने आया दीपिका- रणवीर सिंह की वेडिंग का इंसाइड वीडियो, देखकर फैंस नहीं हटा पा रहे नजरे

पहली बार कॉफी विद करण में दीपिका और रणवीर की शादी का वीडियो दिखाया गया है। दीपिका और रणवीर की शादी का जो वीडियो सामने आया है उसे देखकर फैंस अपनी नज़रें नहीं हटा पा रहे हैं।

Deepika Padukone and Ranveer Singh

Deepika – Ranveer: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर कपल कहे जाने वाले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को लगभग 5 साल हो चुके हैं। दीपिका और रणवीर सिंह ने इटली में शादी की थी। दीपिका और रणवीर सिंह की शादी का वीडियो देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। पहली बार कॉफी विद करण में दीपिका और रणवीर की शादी का वीडियो दिखाया गया है। दीपिका और रणवीर की शादी का जो वीडियो सामने आया है उसे देखकर फैंस अपनी नज़रें नहीं हटा पा रहे हैं।

सामने आया दीपिका और रणवीर की शादी का वीडियो

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह करण जौहर के शो में गेस्ट बनकर पहुंचे थे। अब दीपिका और रणवीर की शादी का जो वीडियो सामने आया उसमें देखा जा सकता है कि सगाई की पार्टी में दोनों एक दूसरे से प्यार का इजहार करते हुए नजर आ रहे हैं। उसके बाद दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण कहते हैं कि रणबीर उनकी बोरिंग फैमिली में एक्साइटडमेंट लेकर आए हैं। मेहंदी के फंक्शन में रणबीर दीपिका का ध्यान रखते हुए नजर आ रहे हैं और खुलकर डांस भी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। रणवीर और दीपिका की शादी दो रीति- रिवाजों से हुई थी शादी की सारी रस्मों की थोड़ी-थोड़ी क्लिप वीडियो में दिखाई गई है।

बेंगलुरु और मुंबई में हुआ था रिसेप्शन

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी का रिसेप्शन बेंगलुरु और मुंबई में हुआ था। शादी इनकी इटली में हुई थी। रणवीर और दीपिका की शादी की तस्वीर तभी सामने आ गई थी लेकिन फैंस को हमेशा से पूरा वीडियो देखने का इंतजार था। दीपिका और रणवीर सिंह बी टाउन के सबसे चर्चित कपल्स में से एक माने जाते हैं। रणवीर सिंह अभी हाल ही में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आए थे।

Read More-पंचतत्व में विलीन हुए बिशन सिंह बेदी, पूर्व कप्तान के अंतिम संस्कार में पहुंचे कपिल देव, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

Exit mobile version