Home मनोरंजन आखिर कौन सा किरदार निभा रहे हैं सलमान? ‘राजा शिवाजी’ से वायरल...

आखिर कौन सा किरदार निभा रहे हैं सलमान? ‘राजा शिवाजी’ से वायरल हुआ फर्स्ट लुक, फैंस हुए हैरान

‘राजा शिवाजी’ फिल्म से Salman KHan का फर्स्ट लुक वायरल, जानिए उनके कैमियो रोल, लुक और फिल्म की पूरी डिटेल।

Salman Khan

ऐतिहासिक ड्रामा Raja Shivaji के सिनेमाघरों में रिलीज होते ही एक ऐसा सरप्राइज सामने आया, जिसने फैंस के बीच हलचल मचा दी। फिल्म में स्पेशल कैमियो कर रहे Salman Khan का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। सुबह-सुबह फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों ने थिएटर के अंदर से सलमान की झलक शेयर की, जिसके बाद इंटरनेट पर तस्वीरों की बाढ़ आ गई। इस अचानक सामने आए लुक ने फिल्म को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ा दी है।

तिलक, पगड़ी और मूंछों में दिखा नया अवतार

वायरल हो रही तस्वीरों में सलमान खान एकदम अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। उन्होंने भगवा रंग का कुर्ता, सिर पर पारंपरिक पगड़ी और माथे पर तिलक लगाया हुआ है। साथ ही मूंछों वाला उनका लुक उन्हें एक ऐतिहासिक किरदार में पूरी तरह ढालता नजर आ रहा है। हालांकि फिल्म में उनका रोल कितना बड़ा है या वह किस किरदार में दिखेंगे, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन उनके इस लुक ने दर्शकों की उत्सुकता कई गुना बढ़ा दी है और लोग उनके सीन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 रितेश ने किया खुलासा

फिल्म के लीड एक्टर और निर्देशक Riteish Deshmukh ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने शुरुआत में सलमान खान को इस फिल्म के लिए अप्रोच नहीं किया था। नए साल के दौरान दोनों की मुलाकात में सलमान ने खुद फिल्म के बारे में पूछा और शूटिंग से जुड़ी जानकारी ली। जब रितेश ने बताया कि उन्होंने उनके लिए कोई रोल नहीं सोचा है, तो सलमान ने मजाकिया अंदाज में कहा कि “मेरे बिना फिल्म नहीं बन सकती, मुझे इसका हिस्सा होना ही होगा।” इसी बातचीत के बाद सलमान इस प्रोजेक्ट से जुड़े और उन्होंने कैमियो करने के लिए हामी भर दी।

दमदार कहानी से बढ़ी उम्मीदें

Raja Shivaji एक ऐतिहासिक फिल्म है, जो मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज के शुरुआती जीवन पर आधारित है। फिल्म में रितेश देशमुख मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं, जबकि Abhishek Bachchan, Sanjay Dutt, Genelia D’Souza, Mahesh Manjrekar और Bhagyashree जैसे कई बड़े कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया गया है और इसके भव्य सेट, कॉस्ट्यूम और कहानी पहले से ही चर्चा में हैं। अब सलमान खान का कैमियो इस फिल्म को और भी खास बना रहा है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत को लेकर उम्मीदें और बढ़ गई हैं।

Read More-दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: करिश्मा कपूर के बच्चों को राहत, संजय कपूर के खाते सीज, प्रिया कपूर की प्रॉपर्टी पर रोक

Exit mobile version