Priyanka Chahar- Ankit Gupta: कलर्स टीवी का पॉपुलर शो उदय में तेजो और फतेह का किरदार निभाने वाले अंकित गुप्ता और प्रियंका चहर चौधरी ने भले ही अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया हो लेकिन दोनों की नजदीकियां देखकर यही माना जा रहा था कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब इसी बीच अंकित गुप्ता और प्रियंका के फैंस को लेकर दिल तोड़ देने वाली खबर आ रही है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है।
प्रियंका और अंकित ने एक-दूसरे को किया अनफॉलो
टेलीविजन के पॉपुलर कपल कहे जाने वाले अंकित गुप्ता और प्रियंका चहर चौधरी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक- दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। फैंस ने नोटिस किया कि प्रियंका चहर चौधरी ने अंकित को अनफॉलो कर दिया है। इतना ही नहीं होली सेलिब्रेशन की फोटो में भी अंकित प्रियंका के साथ नजर नहीं आई। वही प्रियंका ने होली पर सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। जिस पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं।
प्रियंका ने शेयर की तस्वीर
होली पर प्रियंका चहर ने अपनी सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। होली फोटोस में प्रियंका व्हाइट सूट पहने हुए नजर आ रही हैं। सिल्वर ज्वेलरी और सनग्लासेस के साथ में बेहद खूबसूरत दिख रही है। इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए फैंस ने सवाल पूछा कि,’अंकित कहां है।’ एक यूजर ने लिखा, ‘ये अनफॉलो सिस्टम और पीआर क्यों लग रहा है क्योंकि लाइमलाइट हर जगह से बंद हो गई है।’
Read More-अचानक बिगड़ी एआर रहमान की तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती