Home मनोरंजन सगाई के बाद रात में मंगेतर के साथ हद से ज्यादा रोमांटिक...

सगाई के बाद रात में मंगेतर के साथ हद से ज्यादा रोमांटिक हुई आलिया कश्यप,’लिपलॉक’ करते दिखे कपल

आलिया कश्यप ने अपनी सगाई की कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ रोमांटिक होती हुई दिखाई दे रही है। आलिया कश्यप की इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

Aaliyah Kashyap

Aliyah Kashyap Engagement Photos: अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप इन दिनों अपनी इंगेजमेंट को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है। आलिया कश्यप काफी दिनों से Shane Gregoire को डेट कर रही थी। अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप की सगाई में बॉलीवुड के कई मशहूर सितारों ने शिरकत की थी। अब आलिया कश्यप ने अपनी सगाई की कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ रोमांटिक होती हुई दिखाई दे रही है। आलिया कश्यप की इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

इंगेजमेंट में मंगेतर के साथ रोमांटिक हुई आलिया

आलिया और सेन की सगाई की कुछ तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में आलिया कश्यप अपने बॉयफ्रेंड के साथ रोमांटिक होती हुई दिखाई दे रही है। आलिया ने अपनी सगाई में हॉफ व्हाइट आउटफिट्स चुना था। आलिया की सगाई में उनकी मां और अनुराग कश्यप की पहली पत्नी आरती बजाज भी शामिल हुई थी इतना ही नहीं अनुराग की दूसरी पत्नी कल्कि केंकला भी अपने बॉयफ्रेंड के साथ पहुंची थी।

खुशी कपूर से लेकर सुहाना ने की थी शिरकत

आपको बता दें आलिया कश्यप की इंगेजमेंट में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ब्लू कलर की खूबसूरत साड़ी पहनकर पहुंची थी। वही खुशी कपूर से लेकर इब्राहिम अली खान, पलक तिवारी भी पहुंची थी। इंडस्ट्री के तमाम स्टार किड्स अभी आलिया की सगाई में शामिल हुए थे।

Read More-करीना कपूर की बचपन से बहुत बड़ी फैन थी Sara Ali Khan, अमृता सिंह ने खुद सौतन से कराई थी बेटी की मुलाकात

Exit mobile version