Raid 2 Release Date: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार अजय देवगन हमेशा ही अपनी आने वाली फिल्म को लेकर फैंस के बीच चर्चा में बने रहते हैं। कुछ दिनों पहले अजय देवगन की मल्टी स्टारर फिल्म सिंघम अगेन रिलीज हुई थी जिसमें अजय देवगन सिंघम बन कर लोगों के दिलों पर राज करते नजर आए थे। इसी बीच अजय देवगन ने अपने फैंस को बड़ी गुड न्यूज़ दी है और अपनी आने वाली फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।
रेड 2 की रिलीज डेट का हुआ ऐलान
बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता अजय देवगन की रेड फिल्म काफी र चर्चा में रही थी और लोगों को खूब पसंद भी आई थी। जिस कारण अजय देवगन के फैंस इस फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच बॉलीवुड के जाने वाले एक्टर अजय देवगन ने अपनी अपकमिंग फिल्म रेड 2 की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। अजय देवगन ने रेड 2 का एक पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा “आईआरएस अमय पटनायक का अगला मिशन मई 2025 से शुरू! ‘रेड 2’, 1 मई 2025 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।”
साल 2018 में रिलीज हुई थी रेड
साल 2018 में अजय देवगन की फिल्म रेड सिनेमा घर में आई थी। जिसमें अजय देवगन ने मुख्य किरदार निभाया था। अजय देवगन की रेड फिल्म हिट भी साबित हुई थी जहां पर लोगों को यह फिल्म काफी ज्यादा पसंद आई थी। कुछ दिनों पहले ही अजय देवगन की सिंघम अगेन रिलीज हुई थी जहां पर बॉलीवुड के एक से बढ़कर एक बड़े अभिनेता नजर आए थे।
Read More-फिल्म रिलीज से पहले साड़ी पहनकर इताराई रश्मिका मंदाना, ‘श्रीवल्ली’ बनकर पल्लू पर लिखवाया ‘पुष्पा’