Home क्रिकेट धोनी से मिले साल t20 विश्व कप 2007 के हीरो जोगिंदर शर्मा,...

धोनी से मिले साल t20 विश्व कप 2007 के हीरो जोगिंदर शर्मा, टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ बनाया था चैंपियन

भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला जीतने में पूर्व तेज गेंदबाज जोगिंदर शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान था। साल 2007 T20 विश्व कप के हीरो जोगिंदर शर्मा ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ खास मुलाकात की है।

Joginder Sharma and MS Dhoni

Joginder Sharma and MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम ने t20 विश्व कप का पहला खिताब साल 2007 में उठाया था जब भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी कर रहे थे। महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी में भारतीय टीम पहली बार T20 वर्ल्ड कप की चैंपियन बनी थी। भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला जीतने में पूर्व तेज गेंदबाज जोगिंदर शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान था। साल 2007 T20 विश्व कप के हीरो जोगिंदर शर्मा ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ खास मुलाकात की है।

धोनी से मिले जोगिंदर शर्मा

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जोगिंदर शर्मा ने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें जोगिंदर शर्मा पुलिस की वर्दी में दिखाई दे रहे हैं इसके अलावा जोगिंदर शर्मा के साथ इस दौरान टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को देखा जा सकता है। जोगिंदर शर्मा ने 12 साल बाद महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात की है। जिसको लेकर जोगिंदर शर्मा ने कैप्शन में लिखा “ धोनी से बहुत लंबे वक़्त बाद मिलकर अच्छा लगा. आपसे आज 12 साल बाद मिलने का मजा ही अलग था।”

टीम इंडिया को बनाया था चैंपियन

T20 विश्व कप 2007 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया का सामना पाकिस्तान से हुआ था जहां पर आखिरी ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए 13 इनकी जरूरत थी इस दौरान गेंदबाजी पर जोगिंदर शर्मा आए थे। जोगिंदर शर्मा ने 13 रन बचाकर भारतीय क्रिकेट टीम को पाकिस्तान के खिलाफ 5 रन से जीत दिलाई थी और भारतीय क्रिकेट टीम पहली बार साल 2007 में चैंपियन बनी थी। इस मैच में जोगिंदर शर्मा ने 3.3 ओवर गेंदबाजी की थी। जिसमें उन्होंने 20 देकर दो विकेट लिए थे।

Read More-IPL वाला रूल है क्या… स्टंप माइक में कैद हुई रोहित-राहुल की बातचीत

Exit mobile version