Home क्रिकेट वैभव को पहले ही गेंद पर आउट करने वाले Praful Hinge का...

वैभव को पहले ही गेंद पर आउट करने वाले Praful Hinge का चौकाने वाला खुलासा, कहा- ‘मैंने पहले ही बोल दिया था कि…’

SRH के युवा गेंदबाज Praful Hinge ने IPL डेब्यू मैच में 4 विकेट लेकर तहलका मचा दिया। वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद उनका बयान चर्चा में है, जानें पूरी पूरी कहानी।

Praful Hinge

Praful Hinge: आईपीएल के एक रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के युवा गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे ने अपने पहले ही मैच में ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने पूरे क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। सोमवार को राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में हिंगे ने अपने डेब्यू को यादगार बना दिया। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में SRH ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 216 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। लेकिन असली कहानी तब शुरू हुई जब राजस्थान रॉयल्स की पारी की शुरुआत हुई। प्रफुल्ल हिंगे ने पारी का पहला ओवर डालते हुए दूसरी ही गेंद पर वैभव सूर्यवंशी जैसे आक्रामक बल्लेबाज को आउट कर दिया। इसके तुरंत बाद चौथी गेंद पर ध्रुव जुरेल भी पवेलियन लौट गए, जिससे राजस्थान की शुरुआत पूरी तरह से लड़खड़ा गई। पहले ही ओवर में दो बड़े विकेट गिरने से मैच का पूरा माहौल बदल गया और SRH ने मजबूत पकड़ बना ली।

पावरप्ले में तबाही – एक ओवर में तीन विकेट से टूटी RR की कमर

प्रफुल्ल हिंगे की गेंदबाजी का असर यहीं खत्म नहीं हुआ। उन्होंने अपने पहले ही ओवर में सिर्फ दो नहीं बल्कि कुल तीन बल्लेबाजों को आउट कर राजस्थान रॉयल्स की पारी को शुरुआती झटका दे दिया। लुआन-ड्रे प्रीटोरियस भी उनकी गेंदबाजी का शिकार बने और टीम दबाव में आ गई। पावरप्ले में ही RR की हालत इतनी खराब हो गई कि लक्ष्य का पीछा करना लगभग असंभव लगने लगा। SRH के गेंदबाजों ने लगातार लाइन और लेंथ बनाए रखी और विपक्षी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। बाद में रियान पराग का विकेट लेकर हिंगे ने अपना चौथा शिकार किया और मैच में पूरी तरह से अपनी छाप छोड़ दी। राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम 216 रन के लक्ष्य के आसपास भी नहीं पहुंच पाई और अंत में उन्हें 57 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत में सबसे बड़ा योगदान प्रफुल्ल हिंगे का माना जा रहा है, जिन्होंने मैच को शुरुआती ओवरों में ही SRH के पक्ष में कर दिया।

मैच के बाद सनसनीखेज बयान 

मैच के बाद जब प्रफुल्ल हिंगे को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला तो उनके बयान ने सभी को चौंका दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले ही लोगों से कह दिया था कि वह अपने डेब्यू मैच में 4 से 5 विकेट जरूर लेंगे। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्होंने कहीं पहले से लिखकर रखा था कि वह इस मैच में बड़ा प्रदर्शन करेंगे। हिंगे ने कहा कि वह हमेशा पॉजिटिव सोच में विश्वास रखते हैं और मानते हैं कि इंसान जो सोचता है, वह उसे हासिल भी कर सकता है। वैभव सूर्यवंशी के विकेट को लेकर उन्होंने कहा कि उन्होंने बाउंसर गेंद की योजना पहले ही बना ली थी और उसी के अनुसार उन्हें आउट किया। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है कि क्या यह सिर्फ आत्मविश्वास है या फिर किसी विशेष रणनीति का हिस्सा।

13 साल की मेहनत ने दिलाई IPL पहचान

प्रफुल्ल हिंगे ने अपने करियर और जीवन की कहानी साझा करते हुए बताया कि उन्होंने 13 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था, लेकिन शुरुआती दौर में उन्हें लेदर बॉल क्रिकेट की ज्यादा समझ नहीं थी। उनके पिता शुरू में उन्हें क्लब में शामिल करने के पक्ष में नहीं थे क्योंकि वह बहुत छोटे थे, लेकिन बाद में उन्होंने ही उन्हें क्लब में दाखिला दिलाया। यहीं से हिंगे की असली ट्रेनिंग और मेहनत की शुरुआत हुई। लगातार अभ्यास और कठिन परिस्थितियों में खेलते हुए उन्होंने खुद को एक मजबूत गेंदबाज के रूप में तैयार किया। आज वही खिलाड़ी IPL जैसे बड़े मंच पर डेब्यू करते हुए 4 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच बन गया। उन्होंने इस अवार्ड को अपने परिवार को समर्पित किया और अपने कोच का धन्यवाद किया, जिन्होंने उनकी रणनीति और तैयारी में अहम भूमिका निभाई। यह प्रदर्शन न सिर्फ उनकी मेहनत का परिणाम है, बल्कि यह भी दिखाता है कि सही मार्गदर्शन और आत्मविश्वास से कोई भी खिलाड़ी बड़े मंच पर सफलता हासिल कर सकता है।

Read  More-RCB ने ऐसा क्या लिखा कि हर कोई भावुक हो गया? आशा भोसले को दी खास श्रद्धांजलि, वायरल हुआ पोस्ट

 

Exit mobile version