Home क्रिकेट IPL 2025 के पहले मैच का हिस्सा नहीं होंगे हार्दिक पांड्या, जानें...

IPL 2025 के पहले मैच का हिस्सा नहीं होंगे हार्दिक पांड्या, जानें मुंबई इंडियंस के कप्तान पर क्यों लगा बैन

आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या ने अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस में वापसी की थी क्योंकि वह पहले गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे और गुजरात टाइटंस से अलग होने के बाद उन्हें मुंबई इंडियंस का कप्तान बना दिया गया।

Hardik Pandya

Hardik Pandya: मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए पांच खिलाड़ियों को रिटर्न किया है जिसमें से मुंबई इंडियंस से टीम ने हार्दिक पांड्या को भी रिटर्न किया है और हार्दिक पांड्या एक बार फिर से मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं क्योंकि हार्दिक पांड्या को फिर से मुंबई का कप्तान बनाया गया है। लेकिन आपको बता दे कि आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट के पहले मुकाबले से ही हार्दिक पांड्या गायब रहेंगे।

पहला मैच नहीं खेलेंगे हार्दिक

आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या ने अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस में वापसी की थी क्योंकि वह पहले गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे और गुजरात टाइटंस से अलग होने के बाद उन्हें मुंबई इंडियंस का कप्तान बना दिया गया। मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 में अपना पहला मैच खेलेगी तब हार्दिक पांड्या उस मुकाबला का हिस्सा नहीं रह पाएंगे। क्योंकि आईपीएल के पिछले सीजन में हार्दिक पांड्या पर एक मैच का बैन लगा दिया गया था। यह बैन तब लगाया गया था जब मुंबई इंडियंस अपना आखिरी मुकाबला आईपीएल 2025 में खेल रही थी।

इस वजह से लगा था बैन

हार्दिक पांड्या जब मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे थे तब मुंबई इंडियंस ने तय समय में अपने 20 ओवर पूरे नहीं कर पाए जिस कारण हार्दिक पांड्या पर स्लो ओवर रेट नियम के तहत जुर्माना लगाया गया। इसी कारण हार्दिक पांड्या को एक मैच के लिए बैन भी कर दिया गया। हार्दिक पांड्या दूसरे ऐसे कप्तान हैं जिन्हें आईपीएल में स्लो ओवर रेट के कारण बन किया गया है इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हुए ऋषभ पंत बैन हुए थे।

Read More-जब फैन ने कर दिया सूर्या से पाकिस्तान जाने पर सवाल? फिर भारतीय टी20 कप्तान ने दिया ये जवाब

Exit mobile version