Karva Chauth 2023: महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए कई सारे व्रत रखती हैं। जिनमें से करवा चौथ व्रत बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। सुहागिन औरतों को करवा चौथ का व्रत रखना बहुत ही अनिवार्य माना जाता है। इस साल करवा चौथ का त्यौहार 1 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा सभी सुहागिन औरतें सज धज कर चांद देखेंगी। पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं व्रत रखती हैं। महिलाएं पूरा दिन व्रत रखती हैं और शाम को चांद देखने के बाद ही व्रत तोड़ती हैं। करवा चौथ के दौरान महिलाओं को इन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए तभी व्रत संपूर्ण माना जाता है।
इन बातों का महिलाएं रखें विशेष ध्यान
-जो महिलाएं करवा चौथ रखती हैं उन्हें सूर्योदय से पहले ही सरगी खानी चाहिए।
-इतना ही नहीं करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं को सज धज कर पूजा करनी चाहिए। सभी महिलाएं पहले सोलह सिंगार करें फिर पूजा करें।
-करवा चौथ के व्रत कथा जरूर सुनाई चाहिए। बिना कथा सुन व्रत पूर्ण नहीं माना जाता है।
-जिस दिन महिलाएं व्रत रखें उसे दिन लहसुन प्याज वाला खाना ना बनाएं। महिलाओं को लहसुन और प्याज नहीं खाना चाहिए।
-सुहागिन औरतों को उसे दिन सफेद या काले कपड़े नहीं पहनना चाहिए वैसे तो पूजा करते समय लाल कपड़े पहनना बहुत ही शुभ माना जाता है।
-इस दिन बड़ों का आशीर्वाद जरूर लेना चाहिए। बड़ों के आशीर्वाद के बिना कोई भी कार्य सफल नहीं होता है।
(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
Read More-हवन के बिना पूरा नहीं माना जाएगा नवरात्रि व्रत, जाने विधि और शुभ मुहूर्त