Home एस्ट्रो अपनी ही राशि में गोचर करने जा रहे सूर्य, 30 दिनों तक...

अपनी ही राशि में गोचर करने जा रहे सूर्य, 30 दिनों तक इन राशि वालों की होगी बल्ले- बल्ले

सूर्य हर महीने अपना स्थान परिवर्तन करते हैं। सूर्य इस समय कर्क राशि में विराजमान है और अगस्त में अपनी ही राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य अपनी राशि सिंह में 16 अगस्त को गोचर करने जा रहे हैं।

Surya Gochar

Surya Gochar: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन करते रहते हैं। जब कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो इसका प्रभाव सभी 12 राशि के जातकों पर पड़ता है। किसी पर इसका प्रभाव अच्छा पड़ता है तो किसी पर इसका बुरा पड़ता है। सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है। सूर्य हर महीने अपना स्थान परिवर्तन करते हैं। सूर्य इस समय कर्क राशि में विराजमान है और अगस्त में अपनी ही राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य अपनी राशि सिंह में 16 अगस्त को गोचर करने जा रहे हैं। सूर्य का राशि परिवर्तन कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाला है।

वृषभ राशि

इस समय आप वाहन या जमीन आदि खरीद सकते हैं। अन्य भौतिक सुखों में भी वृद्धि होगी। कल क्षेत्र में उन्नति के संकेत मिलते नजर आ रहे हैं। सूर्य का राशि परिवर्तन वृषभ राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। प्रमोशन की भी संभावना है। धन लाभ के भी संकेत मिलते नजर आ रहे हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा।

धनु राशि

इस दौरान अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। अच्छे कार्य के लिए उच्च अधिकारियों से प्रोत्साहन प्राप्त होगा, जिससे पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। यह समय छात्रों के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर विशेष रूप से फलदाई रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में उन्नत के योग बन रहे हैं। अच्छे कार्य के लिए उच्च अधिकारियों से प्रोत्साहन प्राप्त होगा।

सिंह राशि

इस दौरान इन जातकों के आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। साथ ही मान सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी। इन राशि वालों के आर्थिक क्षेत्र में सफलता के योग बनते नजर आ रहे हैं। जीवन में आ रही कई प्रकार की समस्याएं दूर हो जाएंगी। सूर्य के सिंह में गोचर करने से आपकी राशि को बहुत ही फायदा होगा। इस दौरान दांपत्य और पारिवारिक जीवन भी अच्छा रहने वाला है।

Read More-इस साल जन्माष्टमी पर बन रहा बेहद शुभ योग, इस मुहूर्त में पूजा करना रहेगा शुभ

Exit mobile version