Home एस्ट्रो चैत्र नवरात्रि पर 5 बार बनेगा रवि योग,अमृत सिद्धि योग से होगी...

चैत्र नवरात्रि पर 5 बार बनेगा रवि योग,अमृत सिद्धि योग से होगी व्रत की शुरुआत,मिलेगा लाभ

मां अंबे की जो भी पूरी श्रद्धा निष्ठा के साथ पूजा करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस बार चैत्र नवरात्रि पर कई शुभ योगो का निर्माण हो रहा है।

Chaitra Navratri

Chaitra Navratri 2024: हिंदू धर्म में चैत्र के नवरात्रि बहुत ही शुभ माने जाते हैं। इस बार चैत्र के नवरात्रि की शुरुआत 9 अप्रैल से होने वाली है। इन नौ दिनों में माता रानी की पूजा अर्चना की जाती है। मां अंबे की जो भी पूरी श्रद्धा निष्ठा के साथ पूजा करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस बार चैत्र नवरात्रि पर कई शुभ योगो का निर्माण हो रहा है। 9 दिनों में पांच बार रवि योग, तीन बार सर्वार्थ सिद्धि योग और एक बार अमृत सिद्धि योग का संयोग बन रहा है।

पंचमी पर बन रहा ये शुभ योग

चैत्र नवरात्रि के पंचमी यानी 13 अप्रैल शनिवार के दिन रात में सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे। मेष राशि में बृहस्पति पहले से ही मौजूद हैं। सूर्य और गुरु की युति से गुरु आदित्य योग का निर्माण होगा। यह योग बहुत ही शुभ माना जा रहा है।

11 अप्रैल को लगेगा रवि योग

9 अप्रैल यानी चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ में अमृत सिद्धि योग बनेगा।11 अप्रैल को रवि योग बनने जा रहा है। 13 अप्रैल को रवि योग ही रहेगा और 15 अप्रैल को सर्वार्थ सिद्धि योग मध्य रात्रि में होगा। 16 अप्रैल को सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग भी होगा। चैत्र नवरात्रि के दौरान कुल मिलाकर पांच रवि योग होंगे।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-‘ग्रहों के सेनापति’ इन राशि वालों को दिलाएंगे जबरदस्त तरक्की, हो सकता है प्रमोशन-इंक्रीमेंट

Exit mobile version