Home एस्ट्रो जया एकादशी पर बनने जा रहे कई शुभ संयोग, दोनों हाथों से...

जया एकादशी पर बनने जा रहे कई शुभ संयोग, दोनों हाथों से पैसा बटोरेंगे ये राशि के लोग

इस साल जया एकादशी 20 फरवरी यानी कल पड़ने वाली है। इस बार जया एकादशी के दिन बहुत ही शुभ संयोगों का निर्माण हो रहा है। जया एकादशी के दिन आद्रा- नक्षत्र, प्रीति योग, आयुष्मान योग समेत कई शुभ योग बन रहे हैं।

Jay Ekadashi 2024

Jay Ekadashi 2024: वैसे तो सभी एकादशी शुभ मानी जाती हैं। एकादशी का व्रत रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा करना बेहद ही जरूरी होता है। माघ महीने के शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि को जया एकादशी कहते हैं। भगवान विष्णु की कृपा और स्वर्ग पाने के लिए जया एकादशी का व्रत रखना बहुत ही अहम माना जाता है। इस साल जया एकादशी 20 फरवरी यानी कल पड़ने वाली है। इस बार जया एकादशी के दिन बहुत ही शुभ संयोगों का निर्माण हो रहा है। जया एकादशी के दिन आद्रा- नक्षत्र, प्रीति योग, आयुष्मान योग समेत कई शुभ योग बन रहे हैं। जिससे इन पांच राशि के जातकों को बहुत ही तगड़ा लाभ होगा।

मेष राशि: पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा लव लाइफ और मैरिड लाइफ सुखद रहेगी। मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है जिसमें आप शामिल होंगे।

सिंह राशि: इस राशि के जातक के तरक्की के मार्ग खुलेंगे। करियर में सफलता और निजी जीवन में खुशहाली मिलेगी। नौकरी करने वालों को सीनियर से लाभ होगा।

धनु राशि: पुराना निवेश बाद रिटर्न दे सकता है। व्यापार का विस्तार होगा। नौकरी करने वालों के लिए बहुत ही अच्छा समय है।

तुला राशि: सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपकी धर्म कर्म और सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। इस दौरान हर काम में आपका जीवन साथी पूरा सहयोग करेगा।

वृषभ राशि: आपके जीवन में भौतिक सुख सुविधाएं बढ़ेगी। नई नौकरी मिल सकती है। आय के स्रोत बढ़ेंगे।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-7 मार्च को शुक्र करने जा रहे गोचर, पैसों से भर जाएगी इन तीन राशि वालों की तिजोरी

Exit mobile version