Home एस्ट्रो शारदीय नवरात्रि 2025: कलश स्थापना का सही समय और नवरात्रि का पूरा...

शारदीय नवरात्रि 2025: कलश स्थापना का सही समय और नवरात्रि का पूरा कैलेंडर जानें

मां दुर्गा के भक्तों के लिए खास जानकारी—कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और नवरात्रि के 9 दिनों की पूरी तिथियां

Shardiya Navratri 2025

Shardiya Navratri 2025 का इंतजार पूरे भारत में मां दुर्गा के भक्त हर साल बड़ी श्रद्धा से करते हैं। नवरात्रि के 9 दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। घरों में कलश स्थापना की जाती है और इसे ही नवरात्रि की शुरुआत का पहला चरण माना जाता है। ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि शुभ मुहूर्त में की गई कलश स्थापना से घर में सुख-समृद्धि आती है और नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं।

कब से कब तक रहेगी प्रतिपदा तिथि

इस बार नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि 22 सितंबर की रात 1:23 बजे से शुरू होकर 23 सितंबर की देर रात 2:55 बजे तक रहेगी। उदयातिथि के हिसाब से 22 सितंबर को ही कलश स्थापना की जाएगी। भक्त इस दिन सुबह शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना करके मां दुर्गा की आराधना शुरू करेंगे।

महाअष्टमी, महानवमी और दशहरा की तिथियां

इस साल महाअष्टमी का पर्व 31 सितंबर को और महानवमी 1 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इन दोनों दिनों पर कन्या पूजन और हवन का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यता है कि इन तिथियों पर विधिवत पूजा करने से मां दुर्गा अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। नवरात्रि के समापन के बाद 2 अक्टूबर को विजयादशमी का पर्व मनाया जाएगा, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read more-विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी, कहा- ऑपरेशन सिंदूर के समय कांग्रेस पाकिस्तान के साथ खड़ी थी

Exit mobile version