Home एस्ट्रो हाथों में इन जगहों पर तिल होना माना जाता है बेहद शुभ,...

हाथों में इन जगहों पर तिल होना माना जाता है बेहद शुभ, ऐसे लोग होते हैं भाग्यशाली

कुछ जगह पर तिल होना अशुभ माना जाता है लेकिन कुछ जगह पर तिल होना बहुत ही सौभाग्यशाली माना जाता है। आईए जानते हैं कि हाथ की हथेली में किन-किन जगहों पर तिल होना शुभ माना जाता है।

Mole On Finger

Mole On Finger: हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार हमारे हाथों की लकीरें भी हमारे जीवन मैं होने वाली घटनाएं और स्वभाव के बारे में अच्छी तरह दर्शा देती हैं। हथेलियां में बनी रेखाओं और कॉन का आकलन करके व्यक्ति के जीवन के विषयों में भी जानकारी दे दी जाती है। हथेली में तिल के निशान भी भविष्य के बारे में बहुत कुछ संकेत देते हैं हालांकि कुछ जगह पर तिल होना अशुभ माना जाता है लेकिन कुछ जगह पर तिल होना बहुत ही सौभाग्यशाली माना जाता है। आईए जानते हैं कि हाथ की हथेली में किन-किन जगहों पर तिल होना शुभ माना जाता है।

हाथ की हथेली में इन जगहों पर तिल होना माना जाता है शुभ

तर्जनी अंगुली पर: जिन लोगों की तर्जनी उंगली पर तिल होता है। वह बेहद भाग्यशाली होते हैं ऐसे लोगों के पास से कभी भी पैसा घटता नहीं है।

अंगूठे पर तिल: जिन लोगों के अंगूठे पर तिल होता है वह लोग बहुत ही भाग्यशाली माने जाते हैं। ऐसा व्यक्ति साहित्य और कल का प्रेमी होता है। साथ ही ऐसे लोगों को व्यापार में भी काफी लाभ होता है।

गुरु पर्वत पर तिल: हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार हथेली में गुरु पर्वत पर तिल होना बताता है कि व्यक्ति को जीवन में भरपूर धन और दौलत मिलेगी उसे अपने जीवन में सारे सुख मिलेंगे।

कनिष्ठा उंगली पर तिल: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की सबसे छोटी यानी कनिष्ठा उंगली पर तिल होता है ऐसे लोग धन कमाने में बहुत माहिर होते हैं। व्यक्तित्व भी शानदार होता है।

मध्यमा उंगली: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिन जातकों की मध्यमा उंगली पर तिल होता है वह तेज तैयार होते हैं साथ ही ऐसे लोग महंगी चीज खरीदने का शौक रखते हैं। हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार ऐसे लोग ऐशो आराम की जिंदगी जीते हैं।

शनि पर्वत पर तिल: मान्यता है कि किसी जाता की हथेली में मौजूद शनि पर्वत अच्छी तरह से विकसित हो और उसे पर तिल हो तो वह व्यक्ति अपनी मेहनत और बुद्धिमानी से अकूत धन संपत्ति कमाता है।

Read More-घर के बाहर नींबू का पेड़ लगाना होता है शुभ या अशुभ? जाने इसके वास्तु नियम

Exit mobile version