Home एस्ट्रो भूलकर भी इस जगह पर नहीं रखना चाहिए डस्टबिन, छा जाती है...

भूलकर भी इस जगह पर नहीं रखना चाहिए डस्टबिन, छा जाती है कंगाली

डस्टबिन को कभी भी गलत जगह पर नहीं रखना चाहिए डस्टबिन कूड़ा डालने वाली चीज होती है इसीलिए इसे उसके स्थान पर ही रखना चाहिए। यदि आप वास्तु के नियमों का पालन नहीं करते हैं तो धनहानि हो सकती है।

Dustbin

Vastu For Dustbin: वास्तु शास्त्र में हर चीज के रखने की सही जगह बताई गई है। अगर वास्तु शास्त्र के बताए हुए नियमों का पालन किया जाए तो कभी भी घर में वास्तु दोष नहीं लगता है और आपके घर में माता लक्ष्मी का वास रहता है। लेकिन अगर किसी भी चीज को गलत दिशा में गलत जगह पर रखा जाए तो घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ जाता है। डस्टबिन को कभी भी गलत जगह पर नहीं रखना चाहिए डस्टबिन कूड़ा डालने वाली चीज होती है इसीलिए इसे उसके स्थान पर ही रखना चाहिए। यदि आप वास्तु के नियमों का पालन नहीं करते हैं तो धनहानि हो सकती है।

गलती से भी इस दिशा में ना रखें डस्टबिन

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में डस्टबिन को कभी उत्तर पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए। कूड़ेदान को कभी भी घर के बाहर नहीं रखना चाहिए विशेष तौर पर मुख्य द्वार के पास कभी भी ना रखे। उत्तर पूर्व दिशा में रखी डस्टबिन घर के लोगों को तनाव बेचैनी और अशांति देती है। ऐसे घर में कभी पैसा टिकता नहीं है बल्कि घर की जमा पूंजी भी चली जाती है। रूकावटों और बढ़ाओ का सामना करना पड़ सकता है। घर के सदस्यों पर कर्ज बढ़ने लगता है।

किचन और बेडरूम में ना रखें डस्टबिन

वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन और बेडरूम में भी डस्टबिन रखना बहुत गलत माना गया है। तिजोरी या धनी स्थान, तुलसी के पौधे के पास भी जस्टिन रखने की गलती बिल्कुल भी ना करें। मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। डस्टबिन को कभी भी पूजा घर में नहीं रखना चाहिए।

डस्टबिन रखने की सही दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के अंदर डस्टबिन या कूड़ेदान को हमेशा घर के दक्षिण और पश्चिम या उत्तर दिशा में रखना चाहिए। दक्षिण और पश्चिम दिशा विसर्जन के लिए है इसीलिए इस दिशा में डस्टबिन रखना अच्छा रहता है। घर का सीवेज वाॅटर भी इसी दिशा से निकलना चाहिए। इसके साथ ही डस्टबिन उत्तर और पश्चिम दिशा में भी रखा जा सकता है।

Read More-इस साल रक्षाबंधन पर बन रहे 5 शुभ योग, जाने किस मुहूर्त में बांधे राखी

Exit mobile version