Home एस्ट्रो शरद पूर्णिमा पर कर ले चार लौंग के ये अचूक टोटके, मिल...

शरद पूर्णिमा पर कर ले चार लौंग के ये अचूक टोटके, मिल जाएगी कर्ज से मुक्ति

शरद पूर्णिमा पर एक ऐसा अचूक उपाय है जिसे अपनाने से व्यक्ति को हर प्रकार के कर्ज से मुक्ति मिल जाती है। इस उपाय में इस्तेमाल होने वाली सामग्री व्यक्ति के किचन में ही मिल जाएंगे कहीं ढूंढने की जरूरत नहीं है।

long ke totke

Sharad Purnima: शास्त्रों के अनुसार इस बार शरद पूर्णिमा 28 अक्टूबर को पड़ रही है। शरद पूर्णिमा 28 अक्टूबर की सुबह 4:17 से शुरू होगी और अगले दिन 29 अक्टूबर को 1:53 पर समाप्त होगी। उदय तिथि के अनुसार शरद पूर्णिमा 28 अक्टूबर को मनाई जाएगी। वैसे तो सभी पूर्णिमा महत्वपूर्ण मानी जाती है लेकिन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण शरद पूर्णिमा मानी जाती है। शरद पूर्णिमा पर एक ऐसा अचूक उपाय है जिसे अपनाने से व्यक्ति को हर प्रकार के कर्ज से मुक्ति मिल जाती है। इस उपाय में इस्तेमाल होने वाली सामग्री व्यक्ति के किचन में ही मिल जाएंगे कहीं ढूंढने की जरूरत नहीं है।

शरद पूर्णिमा के उपाय

शरद पूर्णिमा पर व्यक्ति को चार लौंग लेने होंगे। इसके साथ ही एक लाल कपड़े की भी जरूरत होगी। घर के मंदिर में धन की देवी मां लक्ष्मी और कुबेर देवता का ध्यान करते हुए एक घी का दीपक जलाएं और चार में से दो लौंग इस जलते हुए दीपक में डाल दें। अब बाकी बचे दो लौंग को लाल कपड़े में बांधकर सच्ची श्रद्धा से मां लक्ष्मी का ध्यान करते हुए तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आपकी गरीबी हमेशा के लिए दूर हो जाएगी और आपको तुरंत ही लाभ होगा।

धीरे-धीरे दिखने लगेंगे फायदे

ज्योतिष शास्त्र में बताए गए इस उपाय को करने से आपको धीरे-धीरे अंतर महसूस होने लगेगा। आपकी तिजोरी पैसों से भर जाएगी आपको किसी प्रकार की कोई कमी महसूस नहीं होगी। इस लौंग के उपाय को करते समय किसी को बताएं ना और चुपचाप इसे करें। तभी इसका फल आपको मिलेगा।

(यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारी पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-दिवाली की रात गुपचुप तरीके से कर ले ये उपाय, हमेशा के लिए दूर हो जाएगी कंगाली

Exit mobile version