Home राजनीति CM की पर्ची में भजनलाल का नाम देखकर उड़ गई थी वसुंधरा...

CM की पर्ची में भजनलाल का नाम देखकर उड़ गई थी वसुंधरा राजे के चेहरे की रंगत, ऐसा था पूर्व मुख्यमंत्री का रिएक्शन

जैसे ही वसुंधरा राजे ने सीएम की पर्ची में भजन लाल शर्मा का नाम देखा तो उनके चेहरे की रंगत ही बदल गई। इस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वसुंधरा राजे का रिएक्शन साफ देखा जा सकता है।

Vasundhara Raje

Rajasthan News: मध्य प्रदेश की तरह राजस्थान को भी नया मुख्यमंत्री मिल गया है। लगातार भाजपा नए मुख्यमंत्री को बनाकर सभी को चौका रही है। बीजेपी ने सभी को सरप्राइज करते हुए भजन लाल शर्मा को राजस्थान का नया मुख्यमंत्री बनाया है। आज जयपुर में बीजेपी दफ्तर में विधायक दल की बैठक हुई जिसमें पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह के साथ वसुंधरा राजे और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे हैं। लेकिन जैसे ही वसुंधरा राजे ने सीएम की पर्ची में भजन लाल शर्मा का नाम देखा तो उनके चेहरे की रंगत ही बदल गई। इस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वसुंधरा राजे का रिएक्शन साफ देखा जा सकता है।

ऐसा था वसुंधरा राजे का रिएक्शन

शाम करीब 4:00 बजे के आसपास विधायक दल की बैठक हुई जिसमें राजनाथ और बीजेपी के सभी विधायकों के साथ वसुंधरा राजे भी पहुंची थी। वसुंधरा के बाएं हाथ में मोबाइल के साथ एक पर्ची भी थी कुर्सी पर बैठने के बाद वसुंधरा ने राजनाथ सिंह से कुछ पूछा राजनाथ के भाव से लगा कि उन्होंने पर्ची खोलने के लिए हामी भरी। इसके बाद वसुंधरा ने पर्ची खोली और इसके साथ ही उनके चेहरे की रंगत बदल गई। इसी पर्ची में भजन लाल का नाम लिखा था। उनके रिएक्शन से साफ लग रहा था कि उन्होंने जो सोचा नहीं था वह हो गया। बीजेपी ने उनको भी चौंका दिया।

मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे थी वसुंधरा राजे

आपको बता दे मुख्यमंत्री की रेस में वसुंधरा राजे सबसे आगे मानी जा रही थी। इसके लिए 3 दिसंबर को नतीजे आने के बाद ही वसुंधरा राजे अपनी ताकत दिखाने की पूरी कोशिश कर रही थी। लगातार वसुंधरा राजे सीएम पद के लिए काफी मेहनत कर रही थी। वह लगातार विधायकों के साथ बैठक कर रही थी।

Read More-Rajasthan CM: भाजपा ने फिर चौंकाया, भजन लाल शर्मा को बनाया राजस्थान का मुख्यमंत्री

Exit mobile version