Rajasthan Governor On Jodha Akbar: महाराणा प्रताप की जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे हैं राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने ऐसा दावा किया जिससे हलचल मच गई। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के बयान से राज्य के साथ-साथ राजनीतिक गलियारों मैं भी चर्चा शुरू हो गई है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि मुगल शासक अकबर और राजपूत राजकुमारी जोधा की कभी शादी नहीं हुई थी। आमेर के राजा ने अपनी बेटी की जगह नौकरानी की शादी अकबर के साथ करा दी थी।
जोधा अकबर कभी नहीं बने दंपति-हरिभाऊ बागडे
राजस्थान के गवर्नर हरिभाऊ बागडे ने दावा करते हुए कहा कि जोधा और अकबर कभी भी दंपति ही नहीं बने। आमेर के राजा ने बेटी हरखा बाई नहीं, बल्कि महल की किसी नौकरानी से अकबर की शादी कर दी थी। उन्होंने दावा किया कि पहले इतिहास में गलत बातें परोसी जा रही थी अब यह गलतियां ठीक हो रही हैं। महाराणा प्रताप का जिक्र करते हुए कहा कि इतिहास में उनके साथ कभी न्याय नहीं किया।
महाराणा प्रताप ने अकबर के साथ नहीं की थी संधि-बागडे
राज्यपाल बागडे ने दावा करते हुए कहा कि,’महाराणा प्रताप ने कभी अकबर के साथ संधि करने का कोई प्रस्ताव नहीं दिया था। महाराणा प्रताप वीर योद्धा की और वह कभी अपने आत्मसम्मान के साथ समझौता नहीं कर सकते थे। इस बारे में इतिहास में जो कुछ कहा गया है वह सब भ्रामक है। इतना ही नहीं उन्होंने दावा किया कि हरखाबाई और आमेर के राजा भारमल की बेटी ही नहीं थी, बल्कि राजा भारमल ने अपनी नौकरानी की बेटी के साथ अकबर की शादी कराई थी। वैसे इतिहास में दावा किया जाता है कि हरखाबाई को अकबर ने मरियम नाम दिया था कहा जाता है कि हरखाबाई उर्फ मरियम ही अकबर की प्रिय पत्नी जोधाबाई थी।
Read more-‘ससुराल सिमर’ एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को हुआ लिवर कैंसर, बेटे रुहान को लेकर हुई इमोशनल